फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 11 खिलाड़ियों के साथ डे-नाइट टेस्ट खेलने उतरी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने भी खोले पत्ते

Thu, 17 Dec 2020 09:27 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। 25 टॉस जीतकर 21 बार टीम को मैच जिताने वाले कोहली की किस्मत एक बार फिर चमकी। परंपरा के उलट भारतीय टीम ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी थी जबकि ऑस्ट्रेलिया ने आज मैच के दौरान इसका खुलासा किया।
विज्ञापन

2 of 6
उमेश यादव - फोटो : ट्विटर
ईशात शर्मा की गैरहाजिरी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का साथ देने के लिए उमेश यादव को चुना गया है। अनुभवी पेसर ईशांत महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद पांच बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन सकते थे, लेकिन चोट ने उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया, उन्होंने पिछले दौरे पर 68 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई विकेट हासिल किए थे। उमेश दूसरे अभ्यास मैच में नहीं खेले थे, लेकिन पहले प्रैक्टिस मैच में उन्होंने चार विकेट लिए थे।
विज्ञापन

3 of 6
शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ - फोटो : ट्विटर
केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। शुभमन गिल भी बाहर है। मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ की जोड़ी सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा संभाल रहे हैं। दूसरे अभ्यास मैच में शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। पिंक बॉल से दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा था। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र डे-नाईट टेस्ट भी खेला था, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।

4 of 6
ऋषभ पंत और ऋधिमान साहा - फोटो : ट्विटर
भले ही ऋषभ पंत ने दूसरे अभ्यास मैच में पिंक बॉल से ताबड़तोड़ शतक जड़ा हो, लेकिन ऋधिमान साहा ही पहली पसंद बने। वह कल से शुरू हो रहे मैच में विकेट के पीछे जिम्मेदारियां निभाते नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलियाई पिच पर कुशल विकेटकीपर की आवश्यकता होती है, चयन का आधार बल्लेबाजी से ज्यादा कीपिंग होगी। तीन पेसर के अलावा स्पिन की बागडोर अकेले रविचंद्रन अश्विन संभालेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
मैदान पर टीम को संबोधित करते कोच - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋधिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें