फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में टीम इंडिया, कैसे पहुंचेगी फाइनल, समझिए विश्व चैंपियनशिप का पूरा गणित

Thu, 17 Dec 2020 07:45 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीमों के बीच मुकाबला कड़ा हो गया है और ऐसे में भारत को अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया और फिर स्वदेश में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारत आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में 114 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 116.46 अंक लेकर शीर्ष पर है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
न्यूजीलैंड के 116.37 अंक हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के काफी करीब है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में पारी के अंतर से जीत के बाद 2021 में होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन

3 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड अगर 26 दिसंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में पाकिस्तान को 2-0 से हरा देता है तो उसके पांच श्रृंखलाओं में 420 अंक हो जाएंगे। इससे भारत को आठ टेस्ट मैचों में पांच जीत या चार जीत और तीन ड्रॉ की जरूरत पड़ेगी। भारत को ये सभी मैच मजबूत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेलने हैं।

4 of 5
टेस्ट मैच में जीत के बाद भारत - फोटो : बीसीसीआई
आईसीसी विज्ञप्ति में कहा गया है, 'यह भारत की आस्ट्रेलिया के खिलाफ और न्यूजीलैंड की पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के परिणाम पर निर्भर करता है। ऑस्ट्रेलिया नंबर एक पर अपनी बढ़त मजबूत कर सकता है या फिर न्यूजीलैंड के लिए शीर्ष पर पहुंचने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईसीसी - फोटो : social media
कोविड-19 के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यवधान के बाद अब अंतिम सूची का निर्धारण प्रतिशत अंकों से होगा। पहले हालांकि इसके लिए अंक प्रणाली घोषित की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें