फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsAUS: फाइनल टेस्ट आज से, कोहली पर संशय

Sat, 25 Mar 2017 05:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : twitter
विज्ञापन
चार मैचों की सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। मैदानी और जुबानी जंग के बीच सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। हालांकि भारतीय कप्तान विराट कोहली के खेलने पर अब भी संशय बना हुआ है। निर्णायक टेस्ट की पूर्व संध्या पर खुद कोहली ने स्वीकार किया कि वह मैच के लिए शत-प्रतिशत फिट नहीं हैं, क्योंकि अगर वह खेलते हैं तो चोट के बढ़ने का जोखिम रहेगा। 
विज्ञापन


मैच की पूर्व संध्या पर दिया गया बयान एक तरह से संकेत है कि कोहली के मैच में खेलने की संभावना क्षीण है। एक ऐसा मैच जिसमें कोहली जैसे कुशल नेतृत्वकर्ता की टीम को सख्त जरूरत पड़ेगी। एक बल्लेबाज के तौर पर कोहली के लिए वर्तमान सीरीज किसी दुस्वप्न से कम नहीं रही लेकिन अगर वह नहीं खेलते हैं और उनके स्थान पर आने वाले श्रेयस अय्यर बड़ा स्कोर नहीं बना पाते है तो फिर उन जैसे नामी बल्लेबाज की कमी भारत को भारी पड़ सकती है। कोहली ने नेट्स पर बल्लेबाजी अभ्यास किया लेकिन स्वीकार किया कि फिजियो पैट्रिक फरहार्ट ही उनके खेलने को लेकर फैसला करेंगे। 

भारतीय खेमा शायद निर्णायक मैच से पहले विरोधी टीम को किसी तरह का मनोवैज्ञानिक लाभ नहीं देना चाहता है। भारतीय कप्तान की जगह टीम में चुने गए अय्यर शुक्रवार सुबह ही पहुंचे और उन्होंने बाद में अभ्यास किया। अय्यर के नेट पर अभ्यास पर कोच अनिल कुंबले और कोहली ने करीबी नजर रखी। भारतीय कप्तान ने मुंबई के इस युवा बल्लेबाज से बात भी की। अय्यर एक आक्रामक बल्लेबाज हैं और उनके पास हर तरह के स्ट्रोक हैं। कट और पुल खेलने में माहिर होने के कारण धर्मशाला की तेज और उछाल वाली पिच पर वह अच्छे विकल्प हो सकते हैं। 
विज्ञापन


अगर कोहली नहीं खेल पाते हैं तो फिर अंजिक्य रहाणे टीम की अगुवाई करेंगे। अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ  अभ्यास मैच में दोहरा शतक लगाया था जिससे उनका मनोबल बढ़ा होगा। अय्यर के पास यह अपने जज्बे और कौशल को दिखाने का अच्छा मौका होगा। कोहली की चोट ने हाल के समय की इस बेहद रोमांचक सीरीज को दिलचस्प बना दिया है जिसका फिनाले धौलाधर के पहाड़ियों की गोद में बसे इस एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। 

टीम : 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, उमेश यादव, अभिनव मुकुंद, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप  यादव, श्रेयस अय्यर, जयंत यादव। 

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), मैट रेनशॉ, डेविड वॉर्नर, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, स्टीव ओ कीफ, जैक्सन बर्ड, मिचेल स्वेपसन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, उस्मान ख्वाजा, पैट कमिंस। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें