फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: शतक से चूके विराट कोहली, जांपा ने पांचवीं बार किया शिकार

Fri, 17 Jan 2020 04:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
एक बार फिर एडम जांपा के शिकार हो गए भारतीय कप्तान विराट कोहली। जी हां, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जांपा ने कोहली को अपना निशाना बनाया। कोहली (78 रन) शतक से चूक गए।
 
विज्ञापन

2 of 5
एडम जाम्पा - फोटो : सोशल मीडिया
इस 27 साल के ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने विराट को भारतीय पारी के दौरान 44वें ओवर की पहली गेंद पर मिशेच स्टार्क के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। एश्टन एगर और स्टार्क दोनों ने अच्छा सामंजस्य बिठाया। एगर ने कैच लेकर स्टार्क को थमाया और विराट को पेवियन भेजा। ऐसा पहली बार नहीं है जब जंपा ने वन-डे में विराट को अपना निशाना बनाया हो। इससे पहले भी जांपा ने विराट को अपना शिकार बनाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वन-डे अतरराष्ट्रीय में किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा बार भारतीय कप्तान विराट को अपना निशाना बनाया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इस कड़ी में पहला नाम कैरेबियाई गेंदबाज रवि रामपाल का है। रामपाल ने विराट कोहली को सबसे ज्यादा छह बार आउट किया है। 

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
रवि रामपाल के बाद दूसरा नाम श्रीलंका के तेज गेंदबाज थिसारा परेरा का है। परेरा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को पांच बार पेवलियन का रास्ता दिखाया है। तीसरे नंबर पर कीवी गेंदबाज टिम साउथी हैं। उन्होंने इतनी ही बार (5) विराट को आउट किया है। पांचवीं बार विराट को आउट करने के लिस्ट में जांपा भी आ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
इसके बाद चौथे स्थान पर कई गेंदबाज हैं, जिन्होंने विराट को अपना निशाना बनाया हो। इस फेहरिस्त में श्रीलंका के सूरज रंडीव (4), इंग्लैंड के ग्रीम स्वान (4) और ऑस्ट्रेलिया के झाय रिचर्डसन चार बार विराट को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें