फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप से पहले आखिरी मैच खेलने उतरेगी टीम इंडिया, हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को देनी होगी मात

Tue, 12 Mar 2019 07:05 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ind vs aus
विज्ञापन

बात ज्यादा पुरानी नहीं। बीते दिसंबर जनवरी में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टेस्ट और वन डे सीरीज में मात देने के बाद देश ही नहीं क्रिकेट की दुनिया में टीम इंडिया को इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप का सबसे प्रबल दावेदार करार दिया गया। वजह यह भी थी कि जिस तरह का एक समान प्रदर्शन विराट कोहली की टीम कर रही थी वैसा दूसरी टीमें नहीं कर पा रही थीं।

विज्ञापन


लेकिन आरोन फिंच की ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वर्तमान वन डे सीरीज में 0-2 से पिछडने के बाद 2-2 की बराबरी पर लाकर टीम इंडिया के विश्व कप की प्रबल दावेदारी के टैग को दांव पर लगा दिया है। फिरोजशाह कोटला पर बुधवार को जब विराट की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी तो सीरीज जीतने के साथ विश्व कप फेवरेट की दावेदारी साफ तौर पर दांव पर होगी।

विश्व कप टीम के प्रयोगों ने दांव पर लगाई सीरीज
आस्ट्र्रेलियाई टीम जब पांच वन डे मैचों की सीरीज खेलने भारत की धरती पर उतरी थी तो किसी ने भी उसे जीत का दावेदार नहीं बताया, लेकिन उस्मान ख्वाजा, पैड हैंड्सकांब, पैट सिमंस, एश्टन टर्नर ने जहां स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर की बाट जोह रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की विश्व कप के लिए मुश्किलों को काफी हद तक खत्म कर दिया है।

विज्ञापन

वहीं विश्व कप के लिए टीम के चयन को किए जा रहे एक के बाद एक प्रयोगों ने टीम इंडिया की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। हालांकि भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि विश्व कप से पहले इतने बड़े आयोजन केलिए सभी विकल्पों पर काम किया जा रहा है।

यह अच्छी बात है कि जो भी खामियां सामने आई हैं वह इसी सीरीज में पता चल गईं। विश्व कप में इस तरह की खामियों का जोखिम नहीं लिया जा सकता है। खामियों को ध्यान में रखकर ही टीम संरचना पर काम हो रहा है।

विश्व कप टीम चयन से पहले अंतिम वन डे
खास बात यह है कि विश्व कप के लिए टीम चयन से पहले यह अंतिम वन डे है। इसके बाद भारत को इंग्लैंड में 25 मार्च को विश्व कप का वार्म अप मैच खेलना है। बावजूद इसके विश्व कप को लेकर टीम की संरचना निर्धारित नहीं है।

अरुण मानते हैं कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी में कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिन्हें अभी हल किया जाना बाकी है, लेकिन अच्छी बात यह है कि जिस तरह से यह सीरीज गई है उससे कमियों को दूर करने में  सहायता मिलेगी। दरअसल दिक्कत नंबर चार की पोजीशन को लेकर है। यहां अंबाती रायडू और विजय शंकर को लेकर फैसला होना है। लोकेश राहुल के स्थान पर लेकर भी टीम मैनेजमेंट पसोपेश में है।
विज्ञापन

लॉर्ड्स और ईडन गार्डन्स की तर्ज पर फिरोजशाह कोटला में लगा घंटा

लॉर्ड्स और ईडन गार्डन्स के बाद फिरोजशाह कोटला में भी बड़ा घंटा लगाया गया है। 

इन दोनों ही स्टेडियमों में घंटा बजाकर मैच शुरू करने की परंपरा है। बुधवार को डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा अपने सलाहकार सलिल सेठ के साथ घंटा बजाकर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांचवें वन डे की शुरूआत करेंगे। 

वहीं दिल्ली के क्रिकेटरों में इस बात को लेकर रोष है कि उन्हें बतौर खिलाड़ी तो डीडीसीए ने मर्की पास उपलब्ध कराए हैं, लेकिन मेंबर के पास उन्हें नहीं दिए गए हैं। डीडीसीए के  दावा है कि मेंबरों के बीच साढ़े आठ हजार के करीब पास वितरित किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें