फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के नौकरशाहों में कांग्रेस की सेंध, लोकसभा चुनाव के दौरान होंगे चौंकाने वाले खुलासे!

Tue, 12 Mar 2019 06:15 PM IST
Gaurav Pandey जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
विज्ञापन
जयराम रमेश (फाइल फोटो)
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी रैलियों में कांग्रेस पार्टी और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं राहुल भी कथित घोटालों को लेकर एनडीए-भाजपा सरकार पर वार करने में पीछे नहीं हैं। जैसे-जैसे मतदान की तिथि निकट आती जाएगी, वैसे ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की यह लड़ाई और तेज होगी।

विज्ञापन


इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तो यह भी बता दिया है कि मोदी सरकार के नौकरशाह अब स्थितियां समझने लगे हैं। उन्होंने कांग्रेस को दस्तावेज देने शुरू कर दिए हैं। अब मतदान के दिन तक मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में जितने भी कथित घोटाले और नियमों को ताक पर रखकर काम हुए हैं, उन्हें दस्तावेजों सहित जनता के सामने रखा जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

'विदाई की बेला में है भाजपा सरकार'

जयराम रमेश तो यह दावा भी कर रहे हैं कि नौकरशाह एकाएक उत्साह में आ गए हैं। बतौर रमेश, हमें लगता है कि नौकरशाह भी अब यह समझ गए हैं कि मोदी सरकार अपनी विदाई की बेला में है। मोदी सरकार के कई विश्वस्त अधिकारी खुद ही आगे आ रहे हैं। वे कह रहे हैं आप दस्तावेज लें। आरबीआई के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की वह रिपोर्ट, जिसमें नोटबंदी की सिफारिश की गई, उसे आरटीआई के जरिए हासिल करने के लिए 26 माह लग गए, अब हमारे हाथ में है। अभी यह तो केवल शुरुआत भर है। चुनावी पारा जैसे-जैसे ऊपर चढ़ेगा, कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के कई ऐसे राज, जिन पर अभी तक पर्दा पड़ा हुआ है, लोगों के सामने आएंगे। 

कांग्रेस नेता ने कहा, अब प्रेसवार्ताओं का एक नया सिलसिला शुरू होगा। केवल आरबीआई ही नहीं, बल्कि कई दूसरे विभाग जैसे, रक्षा मंत्रालय, ग्रामीण विकास, संचार, वित्त, शिक्षा-स्वास्थ्य और युवाओं के मामलों से जुड़ी कई अहम फाइलें कांग्रेस पार्टी के पास आ रही हैं। काले धन को लेकर भी दस्तावेज आए हैं। नोटबंदी के नाम पर किन लोगों ने टैक्स हैवन देशों में किस तरह कालाधन निवेश किया है, ये खुलासे भी लोगों के सामने होंगे। 

खास बात यह है कि कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के खिलाफ जितने भी खुलासे करेगी, वे सभी दस्तावेजों पर आधारित होंगे। नौकरशाह आपको ये दस्तावेज क्यों मुहैया करा रहे हैं, इस सवाल के जवाब में जयराम रमेश ने कहा, वे जानते हैं कि अब इस सरकार का सत्ता से जाना तय है। यही वजह है कि अब सरकार के अंदर से बहुत कुछ निकल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें