फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने 12 रन से जीता आखिरी मैच, टी-20 सीरीज 2-1 से भारत के नाम

Tue, 08 Dec 2020 05:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

सिडनी में खेला गया तीसरा और अंतिम टी-20 इंटरनेशनल ऑस्ट्रेलिया ने जीता। इस जीत के साथ ही तीन मैच की टी-20 सीरीज भारत के पक्ष में 2-1 से खत्म हुई। मेजबान टीम ने अंतिम ओवर में 12 रन से मैदान मारते हुए अपनी साख बचाई वरना भारत ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में घुसकर दूसरी बार टी-20 सीरीज में क्लीन स्विप कर देता।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:41 PM, 08-Dec-2020

मैच का लेखा-जोखा

05:38 PM, 08-Dec-2020

हार्दिक पांड्या प्लेयर ऑफ द सीरीज

05:34 PM, 08-Dec-2020

भारत का बदला पूरा

ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से वन-डे सीरीज अपने नाम की थी। भारत ने 2-1 से टी-20 सीरीज जीती। श्रृंखला गंवाने वाली दोनों ही टीमों ने अपने आखिरी मुकाबले गंवाए।

05:21 PM, 08-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया ने जीता आखिरी टी-20

सिडनी में खेला गया तीसरा और अंतिम टी-20 इंटरनेशनल ऑस्ट्रेलिया ने जीता। इस जीत के साथ ही तीन मैच की टी-20 सीरीज भारत के पक्ष में 2-1 से खत्म हुई। मेजबान टीम ने अंतिम ओवर में 12 रन से मैदान मारते हुए अपनी साख बचाई वरना भारत ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में घुसकर दूसरी बार टी-20 सीरीज में क्लीन स्विप कर देता।

विज्ञापन
05:15 PM, 08-Dec-2020

आखिरी ओवर में 27 रन चाहिए

भारत की हार लगभग तय है। अंतर कितना कम होता है यह देखने वाली बात होगी।

05:09 PM, 08-Dec-2020

दो ओवर में 36 रन चाहिए

विराट कोहली आउट। भारत का सबसे बड़ा विकेट गिरा। टाई ने चेज मास्टर को डेनियल सैम्स के हाथों लपकवाया। विराट ने 61 गेंदों में 85 रन बनाए। ओवर से विकेट के साथ 9 रन आए।

05:06 PM, 08-Dec-2020

हार्दिक पांड्या आउट

कप्तान फिंच ने गेंद एडम जंपा के हाथों देकर बड़ा जुआ खेला था। युवा लेग स्पिनर ने पहली ही गेंद पर आउट किया।
 

05:04 PM, 08-Dec-2020

तीन ओवर में 43 रन चाहिए

इस ओवर में 13 रन। पांड्या ने एंड्र्यू टाई को एक छक्का और एक चौका मारा। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 144/4 विराट कोहली (79) और हार्दिक पांड्या (20)

05:00 PM, 08-Dec-2020

अब चार ओवर में 56 रन चाहिए

20 रन का बड़ा ओवर। विराट कोहली ने दो तो हार्दिक पांड्या ने एक छक्का मारा। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 131/4 विराट कोहली (78) और हार्दिक पांड्या (9)
 

04:55 PM, 08-Dec-2020

पांच ओवर में 76 रन चाहिए

एंड्र्यू टाई के दूसरे ओवर से सिर्फ दो रन। भारत पर दबाव बढ़ता हुआ। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 111/4 विराट कोहली (65) और हार्दिक पांड्या (2)
 

04:51 PM, 08-Dec-2020

सात ओवर में 87 रन चाहिए

फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या विराट कोहली का साथ देने क्रीज पर पहुंचे हैं।
 

04:49 PM, 08-Dec-2020

एक ही ओवर में दो विकेट गिरे

स्वैप्सन ने तीसरी गेंद पर संजू सैमसन (10) को और आखिरी बॉल पर श्रेयस अय्यर को निपटाया। एक ही ओवर में खेल बदल गया। अय्यर तो खाता भी नहीं खोल पाए। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 100/4 विराट कोहली (56)

04:43 PM, 08-Dec-2020

8 ओवर में 93 रन चाहिए

विराट कोहली को अंत तक बल्लेबाजी करनी होगी

04:41 PM, 08-Dec-2020

विराट कोहली की फिफ्टी

41 गेंदों में भारतीय कप्तान ने 25वीं टी-20 फिफ्टी लगाई। अब आठ ओवर में 93 रन चाहिए। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 94/2 विराट कोहली (50) और संजू सैमसन (10)

04:33 PM, 08-Dec-2020

अगले 10 ओवर में 105 रन चाहिए

एडम जंपा के पहले ओवर से 7 रन आए। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 82/2 विराट कोहली (44) और संजू सैमसन (4)

04:28 PM, 08-Dec-2020

शिखर धवन 28 रन बनाकर आउट

मिचेल स्वैप्सन की फिरकी में फंसे धवन। डीप मिडविकेट पर डेनियल सैम्स ने लपका। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर 75/2 विराट कोहली (41) और संजू सैमसन (0)

04:24 PM, 08-Dec-2020

मैक्सवेल का तीसरा ओवर

इस ओवर में भी उन्होंने कोई बाउंड्री नहीं दी। ओवर से आठ रन। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 69/1 शिखर धवन (27) और विराट कोहली (36)

04:19 PM, 08-Dec-2020

स्वैप्सन के ओवर से छह रन

सात ओवर के बाद भारत का स्कोर 61/1 शिखर धवन (21) और विराट कोहली (34)

04:12 PM, 08-Dec-2020

ओवर में तीन चौकै

विराट कोहली आज रंग में दिख रहे। दो चौके धवन ने लगाए। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 55/1 शिखर धवन (18) और विराट कोहली (31)

04:09 PM, 08-Dec-2020

अब पावरप्ले का एक ही ओवर बचा

पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 40/1 शिखर धवन (9) और विराट कोहली (25)

04:09 PM, 08-Dec-2020

डेनियल सैम्स का पहला ओवर

यहां 10 रन निकले। भारतीय टीम अब वापसी कर रही है। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 33/1 शिखर धवन (8) और विराट कोहली (19)

04:05 PM, 08-Dec-2020

मैक्सवेल को लगातार दूसरा ओवर

बिना किसी बाउंड्री के 8 रन दिए। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 23/1 शिखर धवन (7) और विराट कोहली (12)

04:02 PM, 08-Dec-2020

स्मिथ ने छोड़ा विराट का आसान कैच

03:59 PM, 08-Dec-2020

दूसरे ओवर से 11 रन आए

दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 15/1 शिखर धवन (5) और विराट कोहली (8)

03:51 PM, 08-Dec-2020

केएल राहुल आउट

भारत की खराब शुरुआत। पार्ट टाइम गेंदबाज मैक्सवेल बल्ले के बाद गेंद से भी कमाल दिखाते हुए। राहुल दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले आउट। भारत का स्कोर 4/1 शिखर धवन (2) और विराट कोहली (2)
 

03:46 PM, 08-Dec-2020

भारत की बल्लेबाजी शुरू

सलामी जोड़ी केएल राहुल और शिखर धवन मैदान पर। पहला ओवर ग्लेन मैक्सवेल फेंकेगे।

03:38 PM, 08-Dec-2020

सुंदर भारत के सबसे सफल गेंदबाज

03:33 PM, 08-Dec-2020

वेड-मैक्सवेल की आतिशी पारी


 

03:30 PM, 08-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 186 रन

नटराजन के आखिरी ओवर में दो विकेट और 11 रन। 20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 186/5 डेनियल सैम्स (4) और मोजेज हेनरिक्स (5)
 

03:28 PM, 08-Dec-2020

डार्सी शॉर्ट रन आउट

चार गेंद में छह रन बने और दो बड़े विकेट भी चले गए।

03:27 PM, 08-Dec-2020

नटराजन ने मैक्सवेल को बोल्ड किया

36 गेंद में 54 रन बनाकर मैक्सी की बढ़िया पारी का अंत। अभी भी आखिरी ओवर में पांच गेंदें बाकी है।

03:23 PM, 08-Dec-2020

आखिरी ओवर का खेल बचा

19वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने महज सात रन देकर एक बड़ा विकेट लिया, लेकिन फिल्डिंग बेहद खराब रही। आखिरी बॉल पर चहल ने मैक्सेवल का कैच छोड़ा। 19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 175/3 ग्लेन मैक्सवेल (54) और मोजेज हेनरिक्स (5)

03:20 PM, 08-Dec-2020

भारत को अहम सफलता

आखिरकार ऑस्ट्रेलिया की यह साझेदारी टूटी। शार्दुल ठाकुर ने 18.2 ओवर में मैथ्यू वेड को LBW किया। लगातार दूसरा अर्धशतक ठोकने वाले इस खिलाड़ी ने 53 गेंदों में शानदार 80 रन बनाए।

03:17 PM, 08-Dec-2020

दो जीवनदान तब बना अर्धशतक

03:15 PM, 08-Dec-2020

मैक्सवेल का अर्धशतक

18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 168/2 मैथ्यू वेड (80) और ग्लेन मैक्सवेल (52)

03:09 PM, 08-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 के पार

मैक्सवेल को फिर जीवनदान 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 157/2 मैथ्यू वेड (76) और ग्लेन मैक्सवेल (46)

03:03 PM, 08-Dec-2020

मैक्सवेल ने दो छक्के उड़ाए

चहल के आखिरी ओवर से 15 रन। चार ओवर के स्पैल में बिना कोई विकेट लिए 41 रन लुटा दिए। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 139/2 मैथ्यू वेड (69) और ग्लेन मैक्सवेल (35)
 

02:58 PM, 08-Dec-2020

संजू सैमसन ने उड़ते हुए छक्का बचाया

02:54 PM, 08-Dec-2020

शार्दुल दूसरे ओवर में भी महंगे

इस बार वेड ने पांचवीं गेंद में छक्का मारा। ओवर से कुल 10 रन। 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 124/2 मैथ्यू वेड (68) और ग्लेन मैक्सवेल (22)

02:49 PM, 08-Dec-2020

मैक्सवेल को जीवनदान



13वें ओवर की आखिरी बॉल पर युजवेंद्र चहल ने ग्लेन मैक्सवेल को केएल राहुल के हाथों कैच आउट करवा दिया था, लेकिन अंपायर ने नो बॉल करार दिया मैक्सवेल को 18 रन पर जीवदान। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 114/2 मैथ्यू वेड (61) और ग्लेन मैक्सवेल (19)
 

02:45 PM, 08-Dec-2020

12वें ओवर में 14 रन

पहला ओवर लेकर आए शार्दुल ठाकुर की पिटाई। पहली ही गेंद पर वेड का छक्का। पांचवीं बॉल पर मैक्सवेल ने चौका लगाया। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 101/2 मैथ्यू वेड (58) और ग्लेन मैक्सवेल (11)
 

02:40 PM, 08-Dec-2020

अंपायर ने ठुकराया भारत का रीव्यू

02:37 PM, 08-Dec-2020

11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 87/2 मैथ्यू वेड (51) और ग्लेन मैक्सवेल (4)

02:34 PM, 08-Dec-2020

मैथ्यू वेड का अर्धशतक

विकेटकीपर बल्लेबाज का लगातार दूसरा अर्धशतक। करियर की तीनों फिफ्टी भारत के ही खिलाफ आई
 

02:29 PM, 08-Dec-2020

स्टीव स्मिथ बोल्ड

ओवर की पहली ही गेंद पर राहुल ने स्टंपिंग का मौका छोड़ा। चौथी बॉल पर सुंदर ने बोल्ड कर दिया। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 82/2 मैथ्यू वेड (48) और ग्लेन मैक्सवेल (3)
 

02:26 PM, 08-Dec-2020

अर्धशतक के करीब वेड

नौ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 73/1 मैथ्यू वेड (48) और स्टीव स्मिथ (18)

02:21 PM, 08-Dec-2020

आठवें ओवर में 9 रन

वाशिंगटन सुंदर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। आठ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 68/1 मैथ्यू वेड (46) और स्टीव स्मिथ (15)

02:17 PM, 08-Dec-2020

चहल का पहला ओवर

बिना किसी बाउंड्री के ओवर से आठ रन। सात ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 59/1 मैथ्यू वेड (40) और स्टीव स्मिथ (12)

02:13 PM, 08-Dec-2020

गेंदबाजी में नटराजन

सिर्फ छह रन दिए। छह ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 51/1 मैथ्यू वेड (34) और स्टीव स्मिथ (10)

02:08 PM, 08-Dec-2020

ओवर से 17 रन गए

दीपक चाहर की जमकर पिटाई। मैथ्यू वेड जमकर रन बरसा रहे। पांच ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 45/1 मैथ्यू वेड (32) और स्टीव स्मिथ (6)
 

02:04 PM, 08-Dec-2020

12 रन का बड़ा ओवर

चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 28/1 मैथ्यू वेड (20) और स्टीव स्मिथ (2)

01:58 PM, 08-Dec-2020

दबाव में ऑस्ट्रेलिया

अपना दूसरा ओवर लेकर आए चाहर ने जिसका बखूबी फायदा उठाया। सिर्फ दो रन दिए। तीन ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 16/1 मैथ्यू वेड (15) और स्टीव स्मिथ (1)

01:51 PM, 08-Dec-2020

आरोन फिंच बिना खाता खोले आउट

दूसरे ही ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आउट। बड़ा शॉट मारने की फिराक में घेरे के भीतर ही मिड ऑफ पर हार्दिक पांड्या द्वारा लपके गए। ओवर से पांच रन और एक विकेट। दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 14/1 मैथ्यू वेड (14) और स्टीव स्मिथ (0)

01:46 PM, 08-Dec-2020

पहले ओवर में दो चौके

पहले ओवर से 9 रन। एक ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 9/0 मैथ्यू वेड (9) और आरोन फिंच (0)

01:41 PM, 08-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

01:33 PM, 08-Dec-2020

मैच शुरू होने वाला है

खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे

01:26 PM, 08-Dec-2020

01:18 PM, 08-Dec-2020

आरोन फिंच की वापसी

ऑस्ट्रेलियाई टीम में सिर्फ एक बदलाव। मार्कस स्टोइनिस की जगह आरोन फिंच वापस आए।
 

01:14 PM, 08-Dec-2020

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं

01:12 PM, 08-Dec-2020

भारत ने जीता टॉस

विराट कोहली ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्ला थमाया है। सिडनी में रन चेज करते हुए जीतने का रिकॉर्ड बेहतर है।
 

01:08 PM, 08-Dec-2020

अद्भुत भारत का शानदार रिकॉर्ड

भारत ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में 3-0 से सूपड़ा साफ करने वाली एकमात्र टीम

01:02 PM, 08-Dec-2020

बल्ले का नया इस्तेमाल

12:56 PM, 08-Dec-2020

विराट की कप्तानी में सीरीज ने अबतक शानदार खेल दिखाया है। पहले मैच में 161 रन बचा लिए तो दूसरे मुकाबले में 195 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा भी कर लिया। बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों लय में दिख रहे हैं। कैनबरा टी-20 में केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया तो अगले टी-20 में उनके जोड़ीदार शिखर धवन ने फिफ्टी मारी।
 

12:51 PM, 08-Dec-2020

भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 40 मिनट से सिडनी में ही खेला जाएगा। अगले साल भारतीय सरजमीं पर ही होने वाले वर्ल्ड टी-20 के मद्देनजर यह जीत बेहद अहम होगी।
 

12:46 PM, 08-Dec-2020

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने 12 रन से जीता आखिरी मैच, टी-20 सीरीज 2-1 से भारत के नाम

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रेलिया से 1-2 से वन-डे सीरीज गंवाने का बदला आज भारत 3-0 से टी-20 सीरीज जीतकर लेना चाहेगा। सिडनी में होने वाले इस आखिरी टी-20 मुकाबले के लिए दोनों ही टीम पूरी तरह तैयार है।
 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें