भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहला टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने ढेर हुई टीम इंडिया के बल्लेबाज दूसरे मैच में भी नतमस्तक नजर आए। भारत की तरफ से एकमात्र बल्लेबाज के एल राहुल ने 90 रनों की पारी खेल टीम को 189 के स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन ल्यॉन टीम इंडिया के लिए एक बार फिर विलेन साबित हुए उन्होंने आठ विकेट हासिल किए।
भारत की तरफ से करुण नायर(26) दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। विराट कोहली ने आज एकबार फिर निराश किया और महज 12 रन ही बना सके। 189 के टारगेट का पीछा करने उतरे डेविड वॉर्नर(23) और रेनशॉ(15) रन बनाकर अच्छी शुरूआत की। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए ठोस शुरूआत की।
ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू
टीम इंडिया के ऑलआउट होने के बाद और 189 का टारगेट का पीछा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी शुरू कर दी है। बल्लेबाज डेविड वॉर्नर(23) और रेनशॉ(15) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
टीम इंडिया ऑलआउट
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए। उन्होंने 205 गेंदों में 43.90 की स्ट्राईक रेट से 90 रन बनाए। राहुल के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज आस्ट्रेलियाई गेंदबाजी को सामना नहीं कर पाया। भारत का आखिरी विकेट इशांत शर्मा के रुप में गिरा। वह शून्य पर आउट हुए।
जडेजा हुए आउट
रविद्र जडेजा बने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लॉयन का शिकार। नाथन लॉयन का इस मैच में यह छठा विकेट था।
भारत को लगा 7वां झटका, साहा बने लॉयन का पांचवां शिकार
अश्विन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए रिद्धिमान साहा केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लायन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी। लायन ने साहा को आउट कर पारी में पांचवां विकेट हासिल किया।
LIVE SCORE
भारत को लगा 6वां झटका, अश्विन पवेलियन लौटे
174 के स्कोर पर भारत को 6वां झटका लगा। अश्विन लॉयन का चौथा शिकार बने। अश्विन को लेग स्लिप पर डेवि़ड वार्नर ने लपक लिया। अश्विन केवल 7 रन बना सके।
भारत को लगा 5वां झटका, करुण नायर आउट
तेजी से रन बनाने के चक्कर में भारतीय बल्लेबाज करुण नायर अपना विकेट ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्टीव-ओ-कीफी को दे बैठे। भारत की आखिरी उम्मीदें अब सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पर टिकी हैं। केएल राहुल अभी भी 79 रन बनाकर अभी भी मैदान पर जमे हुए हैं।
करुण नायर पर टिकी भारतीय उम्मीदें
अंजिक्या रहाणे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए करुण नायर पर सभी की उम्मीदें टिकी हुई है। बता दें कि चेन्नई टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर को जयंत यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है।
भारत का चौथा विकेट गिरा, रहाणे आउट
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लॉयन की गेंद को आगे बढ़कर खेलने के चक्कर में अजिंक्या रहाणे विकेटकीपर के हाथों स्टंप हो गए। रहाणे ने 42 गेंदो पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाए। नाथन लॉयन का इस मैच में यह तीसरा विकेट था।
बल्लेबाजी करने आए रहाणे
कप्तान विराट कोहली के आउट होने के बाद अजिंक्या रहाणे बल्लेबाजी करने आए हैं। खराब फार्म से जूझ रहें रहाणे पर कोच अनिल कुंबले ने भरोसा जताते हुए कहा कि रहाणे एक बेहतर क्रिकेटर है और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भारत को इस वक्त रहाणे और केएल राहुल के बीच लंबी साझेदारी की उम्मीद है।
कप्तान विराट कोहली आउट
लंच के बाद बल्लेबाजी करने आए भारतीय कप्तान विराट कोहली ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए। आस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लॉयन की अंदर आती गेंद को कोहली समझ नहीं पाए और एलबीडब्लू हो गए। कोहली ने 17 गेंदो पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए। भारत का यह तीसरा विकेट था।
केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 32वें ओवर में सिंगल लेने के साथ अर्धशतक पुरा किया। केएल राहुल ने इस अर्धशतकीय पारी के दौरान आठ चौके लगाए। अभिनव मुकुंद के आउट होने के बाद केएल राहुल पर भारतीय पारी को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी थी। अच्छे फार्म में दिख रहे टीम इंडिया को केएल राहुल से बड़ी पारी की उम्मीद है। बता दें कि केएल राहुल अपने होम ग्राउंड में खेल रहे हैं।
बल्लेबाजी करने आए कप्तान विराट कोहली
लंच तक दो विकेट खो चुकी टीम इंडिया की पारी को अब आगे बढ़ाने के लिए कप्तान विराट कोहली मैटान पर आएं है। पिछले टेस्ट मैच में कोहली का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। प्रशंसकों को इस मैच में कोहली से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंबी पारी की उम्मीद है।