भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और निर्णायक मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और भारत अभी भी 52 रन से पीछे है। वहीं दूसरे दिन चायकाल के बाद 3 बड़े विकेट गंवाए। केएल राहुल के बाद चेतेश्वर पुजारा ने भी फिफ्टी जड़ी।
भारत को लोकेश राहुल (60) के रूप में दूसरा झटका लगा था। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट खोकर 248 रन बना लिए। रिद्धिमान शाह (10) और रविंद्र जडेजा (16) क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले रविचंद्रन अश्विन 30 रन बनाकर ल्यॉन का शिकार बने।
पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। तेज शुरुआत भुनाने में असफल रही कंगारू टीम भारतीय गेंदबाजी के आगे 300 रन पर ही ढेर हो गई। स्टीव स्मिथ ने कप्तानी पारी खेलते हुए 111 रन बनाए। इसके अलावा मैथ्यू वेड ने 57 और वॉर्नर ने 56 रनों का योगदान दिया।
LIVE SCORE
कप्तान कोहली की गैर मौजूदगी में टीम इंडिया के 33वें टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अच्छी कप्तानी की। टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहे पहले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 4 कंगारू बल्लेबाजों को अपनी फिरकी का शिकार बनाया। उमेश यादव को 2, जबकि अश्विन, जडेजा और भुवनेश्वर को 1-1 सफलता मिली।
कंधे की चोट के चलते इस मैच से बाहर बैठे टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली भारत के गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए। 144 पर 1 विकेट के स्कोर से 300 पर ऑलआउट करने में टीम इंडिया को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।