फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: रोहित-यशस्वी ने अफगानिस्तान के खिलाफ की रिकॉर्ड साझेदारी, हिटमैन ने चेन्नई में मचाया धमाल

Sat, 20 Jun 2026 09:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे वनडे मैच में नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की। भारत के लिए इस मैच में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की। 
विज्ञापन
रोहित और यशस्वी - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से जीत ली है। भारत को जीत के लिए 219 रन का लक्ष्य मिला था। यशस्वी जायसवाल के नाबाद 110, रोहित शर्मा के 79 और श्रेयस अय्यर के नाबाद 20 रन की बदौलत भारत ने 28.4 ओवर में एक विकेट पर 224 रन बनाकर मैच नौ विकेट से जीता। जायसवाल ने विजयी छक्का लगाया। 
विज्ञापन

रोहित-यशस्वी की पारियां रही अहम
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के लिए उनकी पारियां बेहद अहम रहीं। दोनों बल्लेबाजों से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी और दोनों ने ही भारतीय टीम, चयनकर्ताओं और फैंस की उम्मीदों को पूरा किया। जायसवाल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 170 रन जोड़े। भारत की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। 

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे प्रारूप में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल द्वारा पहले विकेट के लिए की गई 170 रनों की साझेदारी चौथी बड़ी साझेदारी है। पहले नंबर पर जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसकाद्जा और सिकंदर रजा हैं। दोनों ने 2014 में अफगानिस्तान के खिलाफ बुलावायो में पहले विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की थी। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पाथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो हैं। 2024 में पल्लेकेले में दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए 182 रन जोड़े थे। तीसरे नंबर पर भी यही श्रीलंकाई जोड़ी है। दोनों ने ही 2024 में एक अन्य मैच में पहले विकेट के लिए 173 रन की साझेदारी की थी।
विज्ञापन

रोहित ने द्रविड़ को पीछे छोड़ा
रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर तीन छक्कों और नौ चौकों से सजी अपनी 79 रन की पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित के लिए वनडे क्रिकेट में यह 95वां मौका था, जब उन्होंने 50 या उससे ऊपर की पारी खेली। इस पारी के साथ ही रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 94 बार 50 प्लस स्कोर किए हैं। इसमें 12 शतक और 82 अर्धशतक हैं। रोहित ने 33 शतक और 62 अर्धशतक लगाए हैं। भारत के लिए वनडे में रोहित से ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर सचिन (145 बार) और विराट (131 बार) के नाम है। 

यह 71वां मौका था, जब रोहित शर्मा वनडे प्रारूप में 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारी का हिस्सा बने। उनसे अधिक बार 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारियों का हिस्सा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (72 बार), विराट कोहली (86 बार) और सचिन तेंदुलकर (99 बार) रहे हैं। कुमार संगाकारा पांचवें स्थान पर हैं। वह 67 बार वनडे में 100 या उससे बड़ी साझेदारियों का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें