फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनाम अफगानिस्तान: बुमराह के नाम जुड़ा एक और कीर्तिमान, भुवनेश्वर-चहल के खास क्लब में बनाई जगह; जानें

Sun, 13 Sep 2026 09:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 में एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। बुमराह खेल के इस छोटे प्रारूप में 350 विकेट लेने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच से टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वापसी कर रहे हैं। मैच की दूसरी ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने गुरबाज को आउट करने के साथ ही टी20 क्रिकेट में खास मुकाम हासिल कर लिया है।  
विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में पूरे किए 350 विकेट
बुमराह ने मैच के पहले ही ओवर में विकेट लेने के साथ ही टी20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत की ओर से महज तीसरे गेंदबाज बने हैं। बुमराह से पहले यह मुकाम युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ही हासिल कर सके हैं। बुमराह लंबे समय बाद भारत की टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं। बुमराह ने इस मैच से पहले अपना आखिरी टी20 आठ मार्च 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। भले ही बुमराह इंजरी से वापस लौटे हों, लेकिन उनकी गेंदबाजी में शुरुआत से ही वही धार नजर आई, जिसके वह जाने जाते हैं।
विज्ञापन

वैभव को नहीं मिला मौका
भारतीय टीम ने पहले टी20 में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के ऊपर संजू सैमसन को तरजीह दी है। संजू अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लगने से ईशान किशन के खेलने पर संशय बरकरार था, लेकिन वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर के ऊपर मध्यक्रम की जिम्मेदारी है। नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे और अक्षर पटेल के रूप में भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में तीन ऑलराउंडर को जगह दी है। बुमराह का साथ देने के लिए अर्शदीप सिंह को रखा गया है। वरण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल स्पिन गेंदबाजी की कमान संभाल रहे हैं।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले में संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह और वरुण चक्रवर्ती के साथ मैदान पर उतरी है। इब्राहिम जादरान की अगुआई में अफगानिस्तान रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और फजलहक फारूकी के साथ इस मुकाबले में खेल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें