फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनाम अफगानिस्तान: क्रिकेट के मैदान पर पहली बार, राष्ट्रीय गान से पहले बजा वंदे मातरम, देखें वीडियो

Sun, 13 Sep 2026 08:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और अफगानिस्तान के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहला टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। मैच से पहले राष्ट्रीय गान बजाने की परंपरा रही है, लेकिन पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम बजाया गया है।
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ऐतिहासिक कदम के तहत भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से ठीक पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम बजाया गया। राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' से पहले वंदे मातरम बजाया गया। खेल के अंतरराष्ट्रीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी खेल आयोजन में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत को इस तरह से प्रस्तुत किया गया हो।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने जारी किए थे दिशा-निर्देश
अरुण जेटली स्टेडियम में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के तहत राष्ट्रीय गीत के सभी छह छंद बजाए गए। राष्ट्रीय गान के लिए 52 सेकेंड और राष्ट्रीय गीत के लिए 3 मिनट 10 सेकेंड का समय तय था, जिससे कुल अवधि 4 मिनट 2 सेकेंड की रही। राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ के समारोहों के तहत गृह मंत्रालय ने छह फरवरी को इसके गायन और वादन से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए थे।
 

इन नए दिशा-निर्देशों में 3 मिनट 10 सेकेंड की आधिकारिक समयावधि तय की गई है और इसके बजाए जाने के दौरान वहां मौजूद सभी लोगों को सावधान की मुद्रा में खड़े होने का निर्देश दिया गया है। राष्ट्रपति या राज्यपालों की उपस्थिति वाले औपचारिक सरकारी कार्यक्रमों, रेडियो और टेलीविजन पर राष्ट्रपति के संबोधन से पहले और बाद में राष्ट्रीय ध्वज को परेड पर लाए जाने के समय तथा अन्य ऐसे ही अवसरों पर छह स्टेंजा वाले संपूर्ण संस्करण के गायन को मंजूरी दी गई है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने साल 1937 में वंदे मातरम के पहले दो छंद को राष्ट्रीय गीत के रूप में चुना था, जबकि साल 1950 से भारत की संविधान सभा ने इसे 'राष्ट्रीय गीत' के रूप में मान्यता दी। खेल के मैदान पर इसके पहली बार बजाए जाने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी आईसीसी आयोजनों में राष्ट्रीय गान के साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को भी शामिल किया जाता है या नहीं। 

वैभव को नहीं मिला मौका
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। श्रेयस ने बताया है कि आज के मैच में वैभव सूर्यवंशी और वाशिंगटन सुंदर नहीं खेल रहे हैं। राहत की बात यह है कि ईशान किशन मैच के लिए फिट हैं और प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती। 
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, डारविश रसूली, अजमातुल्लाह ओमरजई, गुलबदिन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें