धोनी ने अब तक खेले 312 वनडे मैचों की 268 पारी में 76 बार नाबाद रहते हुए कुल 9898 रन बनाए हैं। वन-डे क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 183* रन नाबाद श्रीलंका के खिलाफ हैं। जबकि उनका औसत 51.55 का है। उन्होंने अपने करियर में अब तक 10 शतक और 67 अर्द्धशतक लगाए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में बल्लेबाजी के बाद एक और रिकॉर्ड धोनी का इंतजार कर रहा है। धोनी अगर 6 मैचों की सीरीज में 7 कैच लपक लेते हैं तो वो वनडे क्रिकेट में 300 कैच लेने वाले दुनिया के चौथे विकेटकीपर बन जाएंगे। वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक कैच लेने के मामले में सबसे आगे हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट, जिन्होंने 417 कैच के साथ कुल 472 शिकार किए हैं। उनके बाद मार्क वाउचर (402 कैच ) और कुमार संगाकारा (383 कैच) का नाम आता है।