फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC U19 World Cup: भारत ने एकतरफा मुकाबले में युगांडा को 326 रन से हराया, लगातार तीन जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Sun, 23 Jan 2022 12:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने युगांडा के खिलाफ 326 रनों से विशाल जीत हासिल की। यह टीम इंडिया की अंडर-19 विश्व कप 2022 में लगातार तीसरी जीत है और वह अब ग्रुप-बी में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर-फ़ाइनल में पहुंच चुकी है
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने युगांडा के खिलाफ 326 रनों से विशाल जीत हासिल की। यह टीम इंडिया की अंडर-19 विश्व कप 2022 में लगातार तीसरी जीत है और वह अब ग्रुप-बी में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर-फ़ाइनल में पहुंच चुकी है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रन बनाए और इसके बाद युगांडा के नौ खिलाड़ियों को 79 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। युगांडा के सलामी बल्लेबाज आइज़ैक अटेका रिटायर्ड हार्ट होकर अस्पताल चले गए जिसकी वजह से भारत ने इस मुकाबले को 326 रनों के विशाल अंतर से अपने नाम कर लिया है। 

विज्ञापन


मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से राज बावा ने 162 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं अंगक्रिश रघुवंशी ने 144 रन बनाए। भारत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा की टीम पहले ही ओवर से विकेट गंवाती चली गई और देखते-देखते पूरी टीम 19.4 ओवर में 79 रन पर सिमट गई। 

भारत की ओर से कप्तान निशांत सिंधु ने सर्वाधिक चार विकेट लिए जबकि राजवर्धन को दो विकेट मिले। अंडर-19 विश्व कप में भारत की ओर से सर्वाधिक रनों की पारी खेलने वाले राज बावा को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें