टी-20 विश्व कप टीम में मुंबई इंडियंस के छह खिलाड़ी शामिल
बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने 8 सितंबर को आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 के लिए भारती टीम का एलान किया। वर्ल्ड कप टीम में मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा छह खिलाड़ियों को जगह मिली। सिलेक्टर्स ने भारत की वर्ल्ड कप टीम में मुंबई के जिन खिलाड़ियों को शामिल किया उनमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, राहूल चाहर, जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में इनमें कोई भी खिलाड़ी बहुत उम्मा प्रदर्शन नहीं कर पाया है।
68 रन बना पाए आधा दर्जन खिलाड़ी
रविवार को दुबई में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हुआ। मैच में रोहित की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। सिर्फ भारत की विश्व कप टीम में शामिल मुंबई के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात की जाए तो छह खिलाड़ी मिलकर सिर्फ 68 रन बना पाए। जिनमें रोहित 43, ईशान किशन 9, सूर्य कुमार यादव 8, हार्दिक 3, राहुल चाहर 0, जसप्रीत बुमराह रन बना सके।
लगातार तीन मैच हार चुकी है मुंबई इंडियंस
आईपीएल के दूसरे चरण में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। इस टीम ने दूसरे सत्र में अब तक तीन मैच खेले और उसे सभी में हार का सामना करना पड़ा। 19 सितंबर को पहले मैच में सीएसके ने 20 रनों से हराया। जबकि, 23 सितंबर को केकेआर ने उसे 7 विकेट से मात दी। वहीं, 26 सितंबर को आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 54 रनों से हराया।