फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI AGM: मीटिंग में अफ्रीका टूर और मेगा ऑक्शन पर हो सकता है फैसला, टी-20 वर्ल्डकप में खराब प्रदर्शन पर भी होगी चर्चा

Fri, 03 Dec 2021 03:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई की सालाना मीटिंग में भारत के दक्षिण अफ्रीका टूर और आईपीएल के मेगा ऑक्शन पर फैसला हो सकता है। इसके अलावा टी-20 वर्ल्डकप में भारत के खराब प्रदर्शन पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
बीसीसीआई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के चलते भारत का अफ्रीका दौरा खतरे में है। बीसीसीआई की सालाना मीटिंग में भी इस बारे में फैसला किया जा सकता है। अफ्रीका दौरे में भारत को पहला टेस्ट जोहानसबर्ग में खेलना है और यहां के गौतेंग प्रांत में कई कोरोना के मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय टीम को इस दौरे के लिए नौ दिसंबर को अफ्रीका के लिए निकलना है, लेकिन अभी खिलाड़ियों के बीच इस दौरे को लेकर संशय बना हुआ है। अभी यह तय नहीं है कि यह दौरा होगा या इसे स्थगित किया गया है या फिर इसे रद्द किया जा चुका है। 
विज्ञापन


अफ्रीका दौरे में भारत को तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी-20 मैच खेलने हैं। हालांकि यह सीरीज मीटिंग के एजेंडा में शामिल नहीं है, लेकिन भविष्य के टूर पर चर्चा के दौरान इस बारे में बात हो सकती है। इससे पहले इंग्लैंड दौरे में भारत के स्टाफ में कोरोना संक्रमण फैला था और आखिरी टेस्ट में भारत अपनी टीम मैदान में नहीं उतार पाया था। बीसीसीआई के अधिकारी दूसरी बार ऐसी घटना से बचना चाहेंगे। 

जल्द ही तय होगा अफ्रीका दौरे का भविष्य 
भारत ए की टीम फिलहाल अफ्रीका में ही है और बीसीसीआई ने यह दौरा जारी रखने का फैसला किया है, जबकि अफ्रीका में घरेलू मैच स्थगित हो चुके हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली का कहना है कि ऐसे समय में आपको स्पष्ट तरीके से पता होना चाहिए कि क्या हो रहा है। उन्होंने बताया कि वो बोर्ड से बात कर रहे हैं और आने वाले एक से दो दिन में उन्हें साफ तौर पर पता होगा कि वहां क्या हो रहा है और भारत अफ्रीका का दौरा करेगा या नहीं। 

मेगा ऑक्शन पर होगी चर्चा
बीसीसीआई की सालाना मीटिंग में मेगा ऑक्शन की तारीख का भी एलान हो सकता है। इस टूर्नामेंट की मौजूदा आठ टीमों ने अपने रीटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्टा जारी कर दी है। वहीं दोनों नई टीमों के पास तीन खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन से पहले अपने साथ जोड़ने का मौका है। इस दौरान अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी के ऊपर भी चर्चा होगी। सीवीसी कैपिटल्स ने अहमदाबाद की टीम खरीदी है और इसके बाद कई सट्टाबाजी कंपनियों से उनके संबंध होने की खबर आई थी। इस पर भी मीटिंग में चर्चा होगी। 
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्डकप के प्रदर्शन पर होगी चर्चा
हाल ही में टी-20 वर्ल्डकप में भारत का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था और टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। इसके बाद से भारत के हेड कोच बदल चुके हैं और द्रविड़ ने यह जिम्मेदारी संभाली है। 2022 और 2023 में भी आईसीसी वर्ल्डकप का आयोजन होना है। ऐसे में बीसीसीआई बड़े टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन बेहतर करने पर चर्चा करेगी। इसके साथ ही इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के प्रतिनिधियों पर भी फैसला होगा। हालांकि आईपीएल के चेयरमैन ब्रिजेश पटेल, खैरुल जमाल और मजूमदार के साथ प्रज्ञान ओज्ञा भी अपने पद पर बने रहेंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें