फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubman Gill New Test Captain: गिल का बतौर कप्तान कैसा है रिकॉर्ड, क्या सीनियर खिलाड़ियों को मैनेज कर पाएंगे?

Sat, 24 May 2025 02:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान बनाया है। गंभीर जैसे कोच के होते हुए गिल वैसी ही कामयाबी हासिल कर सकते हैं, जैसी उन्हें आईपीएल में आशीष नेहरा के रहते मिली है।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान बनाया है। 25 साल के शुभमन भारत के 37वें टेस्ट कप्तान होंगे। वहीं, ऋषभ पंत को टेस्ट में उपकप्तान बनाया गया है। गिल को लेकर काफी पहले से चर्चा हो रही थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद से ही गिल के नाम की चर्चा हो रही थी। अब शनिवार को मुख्य चयनकर्ता अगरकर ने इसकी घोषणा की। इंग्लैंड दौरे से भारतीय टीम के नए टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की भी शुरुआत होगी।  
विज्ञापन

गिल ने ऑस्ट्रेलिया में किया था टेस्ट डेब्यू
गिल ने टेस्ट में 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर डेब्यू किया था। गाबा में टेस्ट में उन्होंने 91 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस मैच को जीतकर अजिंक्य रहाणे की टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल की थी। तब से लेकर अब तक गिल ने 32 टेस्ट में 35.03 की औसत से 1893 रन बनाए हैं। इसमें पांच शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 210 चौके और 31 छक्के लगाए हैं। हालांकि, भारत से बाहर गिल का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। खासतौर पर इंग्लैंड में गिल कुछ खास नहीं कर पाए हैं। वहां उन्होंने दो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भी खेले हैं। इंग्लैंड में तीन मैचों में उन्होंने 15 से कम की औसत से 88 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया में गिल ने छह टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और 35.20 की औसत से 352 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। 

गिल ने किस देश में कितने रन बनाए
देश मैच 100s 50s सर्वश्रेष्ठ स्कोर रन औसत
ऑस्ट्रेलिया 6 0 2 91 352 35.20
बांग्लादेश 2 1 0 110 157 39.25
इंग्लैंड और वेल्स 3 0 0 28 88 14.67
भारत 17 4 5 128 1177 42.04
दक्षिण अफ्रीका 2 0 0 36 74 18.50
वेस्टइंडीज 2 0 0 29* 45 22.50
कुल 32 5 7 128 1893 35.06

Team India for England: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, साई-अर्शदीप टेस्ट में 2 नए चेहरे, करुण की वापसी

गिल के पांचों शतक एशियाई धरती पर आए
गिल के पांच शतक भारतीय या बांग्लादेश की जमीन पर आए हैं। यह दिखाता है कि विदेशी जमीन पर अभी भी गिल को खुद को साबित करना बाकी है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गिल ने तीन टेस्ट की पांच पारियों में 18.60 की औसत से 93 रन बनाए थे। इनमें एक भी अर्धशतक नहीं है। गिल ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत ओपनर बल्लेबाज के तौर पर की थी, लेकिन यशस्वी के आने के बाद उन्हें तीन नंबर पर भेजा जाने लगा। अब विराट कोहली के संन्यास के बाद गिल को चौथे नंबर को अपनाने के लिए कहा जा सकता है।

गिल ने किस साल कितने रन बनाए
साल मैच 100s 50s सर्वश्रेष्ठ स्कोर रन औसत
2020 1 0 0 45 80 80.00
2021 9 0 4 91 478 29.88
2022 3 1 0 110 178 29.67
2023 6 1 0 128 258 28.67
2024 12 3 3 119* 866 43.30
2025 1 0 0 20 33 16.50

गिल का नंबर तीन पर बेहतर रिकॉर्ड
बल्लेबाज़ी क्रम पारियां 100s 50s सर्वश्रेष्ठ स्कोर रन औसत
ओपनिंग 29 2 4 128 874 32.37
नंबर 3 30 3 3 119* 1019 37.74

Team India: करुण की 7 साल तो शार्दुल की 16 महीने बाद वापसी; अब जड्डू के साथ अश्विन नहीं, बल्कि कुलदीप दिखेंगे

क्या गिल सीनियर खिलाड़ियों को मैनेज कर पाएंगे?
अगरकर ने कप्तान की घोषणा करते हुए कहा, 'गिल बहुत युवा हैं और हमने उनमें सुधार देखा है। यह एक काफी दबाव वाली जिम्मेदारी है, लेकिन हम आशावादी हैं।' पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 3-0 की हार और फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3-1 की हार ने रोहित शर्मा को टेस्ट से संन्यास लेने के लिए मजबूर किया था। ऐसे में शुभमन को बेहद सावधानी से चलना होगा। गिल के सामने सबसे बड़ी चुनौती सीनियर खिलाड़ियों को मैनेज करना होगा। टीम में बुमराह, शार्दुल, जडेजा, कुलदीप, केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ी हैं। इनको एक साथ लाना ताकि टीम में फूट न पड़े, यह सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। इससे पहले 2008-09 में हुआ था जब धोनी को एक अनुभवी टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी। 2014 में कोहली को दिक्कत नहीं हुई, क्योंकि उस टीम में लगभग सभी नए थे। 

घर पर गिल ने ज्यादा रन बनाए
स्थान पारियां 100s 50s सर्वश्रेष्ठ स्कोर रन औसत
घरेलू 31 4 5 128 1177 42.04
विदेशी 28 1 2 110 716 27.54
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : ANI
आईपीएल में कर रहे हैं GT की कप्तानी
गिल भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान भी हैं। साथ ही आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कमान भी संभाल रहे हैं। उनकी कप्तानी में गुजरात ने 25 मैच खेले हैं और 14 में जीत हासिल की है। 11 मैचों में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा शुभमन ने जिम्बाब्वे दौरे पर पांच टी20 में भारतीय टीम की कमान संभाली है। इसमें से चार मैच टीम इंडिया ने जीते थे। गंभीर जैसे कोच के होते हुए गिल वैसी ही कामयाबी हासिल कर सकते हैं, जैसी उन्हें आईपीएल में आशीष नेहरा के रहते मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें