फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत के नहीं पहुंच पाने से राजस्व का होगा नुकसान? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Wed, 12 Mar 2025 07:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था जिससे उसकी फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम लगातार तीसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था जिससे उसकी फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं समाप्त हो गई थी। डब्ल्यूटीसी 2023-25 चक्र का फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। 
विज्ञापन

करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान 
अब खबर सामने आ रही है कि भारत के डब्ल्यूटीसी के फाइनल में नहीं पहुंच पाने से लॉर्ड्स को जून में होने वाले इस खिताबी मुकाबले की मेजबानी करते वक्त करोड़ों का नुकसान हो सकता है। द टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के क्वालिफाई करने में विफल रहने के कारण आगामी आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए लॉर्ड्स को लगभग चार मिलियन पाउंड (करीब 45 करोड़ रुपये) कम राजस्व प्राप्त होगा। भारत की अनुपस्थिति ने मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) द्वारा अपेक्षित वित्तीय लाभ को काफी हद तक कम कर दिया है, जो वैश्विक खेल में भारतीय क्रिकेट के वित्तीय प्रभाव को दर्शाता है।

खराब प्रदर्शन से फाइनल में जगह बनाने से चूकी थी टीम 
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पिछले साल के अधिकांश समय तालिका में शीर्ष दो में रहने के बाद रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम न्यूजीलैंड से घरेलू सीरीज 0-3 से हारने के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गई थी। इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। टीम इन दोनों हार के कारण फाइनल से जगह बनाने से चूक गई थी।

ये भी पढ़ें: ICC Rankings: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतकीय पारी का रोहित को फायदा, गिल की बादशाहत बरकरार; कोहली फिसले
विज्ञापन

एमसीसी ने फाइनल में भारत के पहुंचने के अनुमान के साथ मूल रूप से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टिकट की अधिक कीमत निर्धारित की थीं। जब यह स्पष्ट हो गया कि भारत फाइनल में नहीं पहुंचेगा, तो एमसीसी ने अपनी रणनीति में संशोधन किया और टिकट की कीमत कम कर दीं। रिपोर्ट में कहा गया, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए कीमतों में लचीलापन लाने का निर्णय इस वर्ष लिया गया था। अब टिकटें 40 से 90 पाउंड के बीच बेची जा रही हैं। यह मूल कीमत से लगभग 50 पाउंड सस्ती हैं। इससे राजस्व में कमी आई है।

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: रोहित शर्मा के वनडे विश्व कप 2027 में खेलने को लेकर आया पोंटिंग का बयान, बताया क्या होगा लक्ष्य

पिछले वर्ष श्रीलंका और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज के दौरान मैच के चौथे दिन सिर्फ नौ हजार दर्शकों के आने के कारण एमसीसी को आलोचना का सामना करना पड़ा था। एमसीसी को इसके बाद अपनी मूल्य निर्धारण रणनीति पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें