फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट के साथ रैंकिंग में भी भारत से पीटा ऑस्ट्रेलिया

Mon, 25 Mar 2013 05:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मिली 4-0 की जीत से टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे पायदार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


सीरीज में मिली क्लीन स्वीप जीत से टीम इंडिया को रैंकिंग में सात अंकों का फायदा हुआ है। अब टीम इंडिया के 112 अंक हो गए हैं।

इससे पहले भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 105 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर था जबकि ऑस्ट्रेलिया 117 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर था।

चौथे नंबर पर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया को 43 साल के अंतराल के बाद किसी सीरीज में 0-4 की हार मिली है। इस करारी हार का असर ऑस्ट्रेलिया की रैंकिंग पर भी पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया को इस हार से सीधे सात अंकों का नुकसान हुआ है और अब वह 110 अंकों के साथ एक पायदान खिसकर चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले 1969-1970 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों कोई सीरीज 0-4 से हारी थी। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका 128 अंकों के साथ अपने शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।
विज्ञापन


इंग्लैंड 118 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि 104 अंकों के साथ पाकिस्तान पांचवें पायदान पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें