फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांव पर है नंबर वन का ताज, जीतना होगा मोहाली वनडे

Wed, 23 Jan 2013 12:07 AM IST
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दो वनडे में इंग्लैंड को रौंदकर नंबर वन ताज हासिल करने वाली टीम इंडिया को इसे बचाने के लिए हर हाल में मोहाली का मुकाबला जीतना होगा। इसके अलावा सीरीज में 2-1 से आगे चल रही टीम इंडिया के पास इस मैच को जीतकर इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार का बदला लेना का बेहतरीन मौका है।
विज्ञापन


मेजबान भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को यहां के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (पीसीए) में खेला जाएगा। फिलहाल भारत के इस समय रैंकिंग में 118 अंक है और इंग्लैंड के 117 हैं। अगर इंग्लैंड मोहाली वनडे जीत जाता है तो वह दो अंक लेकर पहले स्थान पर आ जाएगा।

भारत के लिए 'लकी' है मोहाली
भारत ने पिछले दो मैचों में इंग्लैंड को बड़े अंतर से शिकस्त दी है। दोनों देशों के खिलाफ मोहाली में 2011 में एकमात्र मैच खेला गया था, जिसे भारत ने पांच विकेट से जीता था। इंग्लैंड ने इस मैच में 298 रन बनाए थे। भारत ने यह लक्ष्य पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऐसे में आत्मविश्वास से लबरेज टीम इंडिया मोहाली में भी जीत का सिलसिला कायम रखना चाहेगी।
विज्ञापन


उत्साह से लबरेज है टीम इंडिया
टीम इंडिया ने पिछले मुकाबलों में जिस तरह से अपना प्रदर्शन दिखाया है उससे साफ है कि मेजबान अपनी कमियों और रणनीति में सुधार के साथ आगे बढ़ी है। टीम ने अपने बल्लेबाजी क्रम के गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में काफी सुधार किया है। विराट कोहली के फॉर्म में आने से टीम की बल्लेबाजी मजबूत हुई है।

रवींद्र जडेजा का आलराउंडर प्रदर्शन टीम के लिए बोनस साबित हो रहा है। लेकिन युवा अजिंक्य रहाणे की खराब फार्म चिंता का विषय है। वहीं, इंग्लैंड को यदि सीरीज में वापसी करनी है तो उसे भारतीय स्पिन आक्रमण की काट खोजनी होगी।

तेज गेंदबाजों की मददगार है पिच
मोहाली की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। पीसीए अधिकारी पहले ही कह चुका है कि यहां के ठंडे मौसम और पिछले कुछ दिनों से यहां हो रही बारिश के कारण पिच में अतिरिक्त उछाल की संभावना है जो तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होगी।
विज्ञापन


मोहाली में भारत का प्रदर्शन
366 : रन मोहाली में सर्वाधिक सचिन तेंदुलकर के नाम हैं।
11 : विकेट हरभजन सिंह ने सर्वाधिक यहां झटके हैं।
321 : रन भारत का यहां पाक के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर है।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा वन-डे आज, प्रसारण : स्टार क्रिकेट पर दोपहर 12 बजे से।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें