फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बहुत कठिन है धोनी के खिलाफ खेलना'

Fri, 26 Apr 2013 05:37 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर और सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने कहा कि टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी ही भारतीय क्रिकेट को खास बनाती है।
विज्ञापन


अपनी आईपीएल टीम की हार के बावजूद मूडी ने कहा कि उनके गेंदबाजों की इसमें कोई गलती नहीं है क्योंकि जब आप धोनी जैसे किसी खिलाड़ी को गेंद कर रहे हों तो ऐसा होना ही था। धोनी के खिलाफ खेलना हमेशा ही बहुत कठिन होता है।

उन्होंने कहा, "धोनी बेहद खास हैं और यही अहम है। खेल के हर प्रारूप में वह अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ते हैं। मेरा मानना है कि भारतीय क्रिकेट और चेन्नई दोनों ही बहुत भाग्यशाली है कि उनके पास इतना खास खिलाड़ी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें