वेस्टइंडीज की टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन की दरकार थी। पूनम यादव ने पहली गेंद पर दो रन दिए, दूसरी गेंद पर चौका लगा और तीसरी गेंद पर एक आए।
इस तरह अब वेस्टइंडीज को तीन गेंदों में सिर्फ 4 रन की जरूरत थी, लेकिन चौथी गेंद पर हेली मैथ्यूज का विकेट पूनम को मिल गया। वहीं, पांचवीं गेंद पर फिर से एक रन बना। आखिरी गेंद विंडीज को जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी, लेकिन पूनम यादव ने चेनली हेनरी को कैच आउट कराकर भारतीय टीम को दो रन से जीत दिला दी।