फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड की बैजबॉल शैली पर जसप्रीत बुमराह ने रखी राय, बोले- दिलचस्प, लेकिन मुझे समझ में नहीं आता

Fri, 30 May 2025 06:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड ने जून 2022 से टेस्ट में 4.63 रन प्रति ओवर बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले बुमराह ने बैजबॉल शैली को दिलचस्प बताया, लेकिन साथ ही कहा कि वह इसे नहीं समझ पाए।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का कहना है कि उन्हें इंग्लैंड की बैजबॉल शैली समझ नहीं आती है। बुमराह का मानना है कि इससे विपक्षी टीमों को विकेट लेने के मौके मिलते हैं। इंग्लैंड की टीम मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स के नेतृत्व में 2022 से टेस्ट में बैजबॉल शैली के तहत खेल रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। 
विज्ञापन

इंग्लैंड ने जून 2022 से टेस्ट में 4.63 रन प्रति ओवर बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले बुमराह ने बैजबॉल शैली को दिलचस्प बताया, लेकिन साथ ही कहा कि वह इसे नहीं समझ पाए। बुमराह ने माइकल क्लार्क के साथ पॉडकास्ट में कहा, इंग्लैंड में खेलना हमेशा एक अलग चुनौती होती है, मुझे हमेशा ड्यूक्स बॉल से गेंदबाजी करना पसंद है। मौसम, कभी-कभी स्विंग की स्थिति और फिर जब गेंद सॉफ्ट हो जाती है, तो हमेशा एक चुनौती होती है। इसलिए मैं हमेशा इंग्लैंड में खेलने के लिए उत्सुक रहता हूं। जाहिर है कि वे क्रिकेट की एक अलग शैली से खेल रहे हैं, जो एक दिलचस्प शैली है क्योंकि मैं वास्तव में इसे बहुत ज्यादा नहीं समझता। लेकिन एक गेंदबाजी इकाई के रूप में, हम हमेशा आश्वस्त रहते हैं कि जब बल्लेबाज किसी दिन अत्यधिक आक्रामक होते हैं, तो कोई भी रन बना सकता है और विकेट ले सकता है।

'तीनों प्रारूप में खेलना मुश्किल है' 
बुमराह इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में खेलने की चुनौती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि लंबे समय तक तीनों प्रारूपों में खेलने में कठिनाई होती है और कहा कि उन्हें भी किसी समय चयन करना ही होगा। बुमराह ने कहा, निश्चित रूप से किसी भी खिलाड़ी के लिए इतने लंबे समय तक सभी प्रारूपों में खेलना मुश्किल है। मैं कुछ समय से ऐसा कर रहा हूं, लेकिन आपको यह समझना होगा कि आपका शरीर कैसा कर रहा है और कौन सा टूर्नामेंट महत्वपूर्ण है। आपको चयन करना होगा और आपको अपने शरीर के इस्तेमाल के तरीके के बारे में थोड़ा समझदार होना होगा। बतौर क्रिकेटर मैं कभी भी कुछ छोड़ना नहीं चाहूंगा और हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहूंगा।
विज्ञापन

बुमराह ने 2028 में लॉस एंजिलिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा को खुद के लिए प्रेरणा करार दिया। बुमराह ने कहा, अब तक की यात्रा अच्छी चल रही है। जिस दिन मुझे लगेगा कि जोश खत्म हो गया है या प्रयास नहीं कर पा रहा हूं तो आप उस समय ही फैसला करते हैं। ओलंपिक में क्रिकेट शामिल है इसलिए मैं इसके लिए उत्साहित हूं। किसने सोचा होगा कि क्रिकेट एक ओलंपिक खेल होगा? इसलिए यह मेरे लिए वास्तव में रोमांचक है। लेकिन मैं लक्ष्य निर्धारित नहीं करता क्योंकि जब भी मैंने लक्ष्य निर्धारित किए हैं मैं उन्हें पूरा नहीं कर पाया हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें