फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तानी में विराट कोहली ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, दिग्गजों को पीछे छोड़ा

Wed, 20 Sep 2017 04:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में अपने बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके, लेकिन उन्होंने कप्तानी में एक नया रिकॉर्ड जरुर अपने नाम किया है।  भारतीय कप्तान ने 35 मैचों के आधार पर जीत के प्रतिशत मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व महान कप्तान क्लाइव लॉयड और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि चेन्नई वन-डे में जीत के साथ ही कोहली ने 36 मैचों में से 28 में जीत हासिल की है। जबकि 7 में हार का सामना करना पड़ा और 1 का कोई भी नतीजा नहीं निकला। फिलहाल विराट के जीत का प्रतिशत 77.77 का है। यदि क्लाइव लॉयड की बात करें तो उन्होंने 76.19 प्रतिशत के हिसाब से जीत दर्ज की है, जबकि पोंटिंग ने 71.73 प्रतिशत के हिसाब से जीत हासिल की है। (साभार :आईबी टाइम्स)

पढ़ेंः- इस वजह से दूसरे वनडे में विराट कोहली को बनानी होगी नई रणनीति

गौरतलब है कि लॉयड ने साल 1975 और 1985 के बीच 84 वन-डे मैच खेले हैं जिनमें 64 जीते 18 हारे और एक ड्रॉ हो गया जबकि एक का कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं, कप्तान के तौर पर  लॉयड ने 74 टेस्ट खेले जिनमें 36 जीते 12 हारे और 26 ड्रॉ हुआ था। उसी दौरान 18 सीरीज भी खेली, जिसमें 14 में जीत हासिल हुई, जबकि 2 हारे और 2 ड्रॉ हुआ था। उधर, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 230 मैच खेले, जिनमें 165 जीते, 51 मैच हारे और 2 ड्रॉ जबकि 2 का कोई नतीजा नहीं निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें