भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 फरवरी से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज के लिए खेलों के स्थल में फेरबदल की घोषणा की है।
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट अब दिल्ली की बजाय चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में 22 से 26 फरवरी को खेला जाएगा जबकि 22 से 26 मार्च को खेले जाने वाला सीरीज का चौथा और फइनल मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में होगा।
इसके अलावा दोनों देशों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट हैदराबाद के रजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दो से छह मार्च तथा तीसरा टेस्ट मोहाली के पीसीए स्टेडियम में 14 से 18 मार्च को आयोजित कराया जाएगा।