फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार दर्शकों को महंगी पड़ेगी विराट और स्मिथ की भिड़ंत

Mon, 21 Aug 2017 04:48 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
ईडन गार्डन्स - फोटो : getty
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की टीम सितंबर-अक्टूबर माह में एक दिवसीय मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत का दौरा करेगी। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के बीच इस सीरीज के मैचों के रोमांचक होने की उम्मीद है। लेकिन क्रिकेट प्रेमी जनता को इस रोमांचक सीरीज को देखने के लिए इस बार ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। वजह यह है कि इस बार इन मैचों में टिकट महंगी होंगी।
विज्ञापन


देश में जीएसटी के लागू होने के बाद 28 फीसदी माल एवं सेवा कर लगाया टिकटों पर अतिरिक्त लगाया जाएगा। इस तरह जीएसटी के बाद 500 रुपए की टिकट के दाम बढ़कर 650 रुपए हो गए हैं। इस तरह 1000 की टिकट 1300 और 1500 की टिकट 1900 रुपए की हो गई है। 

बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोलकाता में कार्य समिति की बैठक के बाद कहा कि टिकट की कीमत पहले के ही समान हैं, बस इनमें अतिरिक्त जीएसटी जोड़ा गया है। लिहाजा टिकट के दाम अधिक हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का एक मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा।   
विज्ञापन


वन डे मैच के टिकट महंगे होंगे लेकिन टेस्ट मैच के टिकटों पर जीएसटी नहीं लगेगा। गांगुली ने कहा कि टेस्ट मैच के टिकट हर दिन बेचे जाते हैं। यह 100 रुपए का टिकट है, इसमे जीएसटी नहीं लगेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें