फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलन गोस्वामी का बढ़ा कद, सचिन-फेडरर और बोल्ट की बराबरी पर पहुंचीं 

Mon, 21 Aug 2017 03:47 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
झूलन गोस्वामी
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी का कद बढ़ता जा रहा है। वह महान सचिन तेंदुलकर, रोजर फेडरर और उसेन बोल्ट जैसा सम्मान पाने जा रही हैं। भारतीय महिला क्रिकेट की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की जर्सी को कोलकाता के फैनाट्टी संग्रहालय में रखा जाएगा। झूलन ने यह जर्सी महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहनी थीं। इस मैच में भारत ने 36 रनों से जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन


फैनाट्टी संग्रहालय में फुटबाल के जादूगर पेले, टेनिस सम्राट रोजर फेडरर, सचिन तेंदुलकर, धावक उसेन बोल्ट, विश्वनाथन आनंद और पीवी सिंधु की जर्सियों को भी रखा गया है। ऐसा सम्मान पाकर झूलन काफी प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि उनकी वही जर्सी रखी जाएगी, जिसे उन्होंने सेमीफाइनल व फाइनल में पहना था। वह कहती हैं कि मेरी जर्सी से युवा प्रेरित होंगे।  

इससे पहले झूलन गोस्वामी को एयर इंडिया ने भी सम्मानित किया है। विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन की वजह से यह सम्मान दिया गया है। आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम को फाइनल तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाने वाली झूलन ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में तीन विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें