फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवी को फिर झटका

Wed, 07 Jan 2015 09:36 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ताओं ने 15 बेस्ट खिलाड़ियों को टीम इंडिया के लिए चुन लिया है।
विज्ञापन


मुंबई में लगभग 2 घंटे तक चली लंबी बैठक के बाद चयनकर्ताओं ने पिछले महीने घोषित किए गए 30 संभावित खिलाड़ियों में 15 खिलाड़ियों पर ही दांव लगाया है जिन पर इस बार खिताब बचाने की अहम जिम्मेदारी होगी। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली नई टीम इंडिया में सिर्फ 4 क्रिकेटरों ने पिछले कप में भाग लिया था। यानी की इस बार भारत के 11 खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेंगे।
 
टीम चयन में अनफिट आलराउंउर रवींद्र जडेजा का चयन अप्रत्याशित रहा। जडेजा के रूप में चयन के साथ ही युवराज सिंह की टीम इंडिया की वापसी की आस खत्म हो गई। हालांकि रणजी में लगातार 3 शतक लगाने के बाद उनके चयन की संभावना बन रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

युवराज की तुलना में ज्यादा लकी रहे स्टुअर्ट बिन्‍नी

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया दूसरी बार वर्ल्ड कप में उतरेगी। धोनी की अगुवाई में भारत ने पिछली बार 28 साल बाद वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था।

आलराउंडर रवींद्र जडेजा की फिटनेस पर संदेह जताया जा रहा था और इस कारण उनका नाम टीम से बाहर होने की बात कही जा रही थी। ले‌किन आज उन्होंने चयनकर्ताओं के सामने अपनी फिटनेस रिपोर्ट पेश की। उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले फिट होने की बात कही। बीसीसीआई ने भी कहा कि जडेजा अगले 10 दिनों में फिट हो जाएंगे।

युवराज सिंह जहां वर्ल्ड कप टीम में जगह पाने में नाकाम रहे वहीं आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्‍नी अंतिम 15 खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे। दिलचस्प यह है कि स्टुअर्ट के पिता खुद रोजर बिन्‍नी खुद चयनकर्ता हैं।

वनडे त्रिकोणीय सीरीज की टीम इंडिया: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, स्टुअर्ट बिन्नी, धवल कुलकर्णी और मोहित शर्मा।

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में 15 खिलाड़ी- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अंबाती रायडू, स्टुअर्ट बिन्‍नी और उमेश यादव।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें