फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया की वन डे सीरीज में पुराने आईसीसी नियम लागू होंगे 

Wed, 06 Sep 2017 08:50 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
Au
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 सितंबर से खेली जाने वाली पांच वन डे मैचों की सीरीज में आईसीसी के पुराने नियमों का पालन होगा। जबकि मध्य अक्टूबर में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में आईसीसी के नए नियमों का पालन होगा। नए नियमों में डीआरएस के उपयोग पर बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन


आईसीसी के नए ‌नियम बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच तथा पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज में लागू हो जाएंगे। यह दोनों सीरीज अक्टूबर में शुरू होगी।  बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में पुराने नियम ही अपनाएं जाएंगे वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ मैचों में नए नियम अपनाए जाएंगे। 

आईसीसी के नए नियम 28 सितंबर से लागू हो जाएंगे। लेकिन यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वन डे मैचों में नहीं लागू होंगे। ऑस्ट्रेलिया 17 सितंबर से 13 अक्टूबर के बीच भारत के खिलाफ पांच वन डे तथा तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा। टी-20 सीरीज में भी पुराने नियम लागू होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें