फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: गुवाहाटी में भारतीय टीम से जुड़ेंगे नीतीश रेड्डी, चोटिल शुभमन गिल के कवर के तौर पर होंगे शामिल

Tue, 18 Nov 2025 03:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

गिल टीम के साथ गुवाहाटी जा सकते हैं, लेकिन उनकी गर्दन में अकड़न को देखते हुए उनके दूसरे टेस्ट में खेलने की संभावना कम ही नजर आ रही है। अगर गिल गुवाहाटी नहीं पहुंच पाते हैं, तो वह कोलकाता से बंगलूरू स्थित बीसीसीआई सीओई के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
नीतीश रेड्डी - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए चोटिल कप्तान शुभमन गिल के कवर के तौर पर टीम में शामिल होंगे। भारत 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भिड़ेगा। कोलकाता में पहले टेस्ट मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए गर्दन में लगी चोट के बाद कप्तान शुभमन गिल के इस मैच में खेलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। 
विज्ञापन

गिल के खेलने की संभावना कम
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गिल टीम के साथ गुवाहाटी जा सकते हैं, लेकिन उनकी गर्दन में अकड़न को देखते हुए उनके दूसरे टेस्ट में खेलने की संभावना कम ही नजर आ रही है। अगर गिल गुवाहाटी नहीं पहुंच पाते हैं, तो वह कोलकाता से बंगलूरू स्थित बीसीसीआई सीओई के लिए उड़ान भरेंगे। गिल के यात्रा करने को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। ऐसी स्थिति में नीतीश को दोबारा टीम में शामिल किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पहला मैच खेलने के लिए टीम से रिलीज किया गया था। 

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दो मैच में लिया हिस्सा
रेड्डी ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दो अनौपचारिक वनडे में 37 रन बनाए और एक विकेट लिया। हालांकि, राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में उन्होंने बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं की। दोनों टीमों के बीच आखिरी लिस्ट ए मैच बुधवार को होना है। रेड्डी सोमवार की शाम कोलकाता पहुंचे, लेकिन उन्होंने ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा नहीं लिया। ऐसा माना जा रहा है कि बुधवार रात राजकोट में खेलने के बाद फिर अगले दिन गुवाहाटी के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ना रेड्डी के लिए मुश्किल होता, क्योंकि इससे उन्हें पहला अभ्यास सत्र भी छोड़ना पड़ता और टीम प्रबंधन इस स्थिति के पक्ष में नहीं था।
विज्ञापन

भारतीय टीम ने कोलकाता में किया अभ्यास
अगर गिल समय पर फिट नहीं होते हैं तो एक टेस्ट शतक और दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण रेड्डी गुवाहाटी में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। इस बीच, सीरीज के पहले मैच में 30 रनों से मिली हार के बाद भारत दूसरे मैच में वापसी करके सीरीज बचाने के लिए बेताब होगा। भारत को अब 22 नवंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए गुवाहाटी जाना है, लेकिन टीम ने इस अतिरिक्त दिनों में आराम करने के बजाए ट्रेनिंग करना चुना है। भारतीय टीम ने मंगलवार को कोलकाता के ईडन गार्डेंस पर अभ्यास किया। कोच गौतम गंभीर की अगुआई में भारतीय खिलाड़ी और सहायक स्टाफ के सदस्य ईडन गार्डेंस पर ट्रेनिंग करते नजर आए। कप्तान शुभमन गिल इसमें शामिल नहीं थे, लेकिन कई भारतीय बल्लेबाजों ने अभ्यास में पसीना बहाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें