फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: नेपाल पर भारत की 306 रन से जीत, लिस्ट-ए इतिहास के 5वें सबसे छोटे स्कोर पर सिमटी टीम

Fri, 20 Nov 2026 09:12 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

भारत ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में नेपाल को 306 रनों से करारी शिकस्त दी। तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के शतकों की बदौलत भारत ने 332 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम महज 26 रनों पर ढेर हो गई। प्रिंस यादव ने पांच और हर्षित राणा ने चार विकेट लेकर भारत को शानदार जीत दिलाई।
विज्ञापन
भारत बनाम नेपाल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की तूफानी शतकीय पारियों के बाद हर्षित राणा और प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत-ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में अपने अभियान का शानदार आगाज किया। शुक्रवार को दोहा में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने नेपाल को 306 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में नेपाल की टीम महज 26 रनों पर ढेर हो गई, जो लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का पांचवां सबसे कम टीम स्कोर है।
विज्ञापन
Trending Videos

तिलक-कुशाग्र - फोटो : BCCI
तिलक और कुशाग्र के शतकों से भारत ने बनाया विशाल स्कोर
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने महज 42 रन के स्कोर पर अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने मोर्चा संभाला और शानदार शतकीय पारियां खेलकर भारतीय पारी को मजबूती दी।

तिलक वर्मा ने 107 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कुमार कुशाग्र ने 117 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिली। वहीं, पारी के अंतिम ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने महज 14 गेंदों पर 36 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत के स्कोर को और गति दी। इन दमदार पारियों की बदौलत भारत-ए ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 332 रन बनाए। इस तरह नेपाल को जीत के लिए 333 रनों का लक्ष्य मिला।

26 रन पर ढेर हुई नेपाल की पूरी टीम
333 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। भारतीय तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने शुरुआत से ही नेपाली बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। दोनों की घातक गेंदबाजी के सामने नेपाल का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। नेपाल की पूरी टीम महज 11.3 ओवर में 26 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से प्रिंस यादव ने पांच विकेट चटकाए, जबकि हर्षित राणा ने चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, शाहबाज अहमद ने एक विकेट लेकर नेपाल की पारी समेट दी।
विज्ञापन

भारत बनाम नेपाल - फोटो : BCCI
लिस्ट-ए क्रिकेट में नेपाल के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
नेपाल का 26 रन पर ऑलआउट होना लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में एक शर्मनाक रिकॉर्ड बन गया। यह इस प्रारूप के इतिहास का पांचवां सबसे कम टीम स्कोर है। वहीं, भारत-ए की 306 रनों से जीत भी लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास की आठवीं सबसे बड़ी जीत है। इस तरह भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दमदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें