फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unofficial Test: मनु-प्रिया के दम पर भारतीय ए महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दिया झटका, पहली पारी 212 रन पर समेटी

Thu, 22 Aug 2024 08:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोल्ड कोस्ट

सार

कप्तान मीनू ने पांच विकेट झटके, जबकि प्रिया चार सफलता हासिल करने में सफल रहीं। भारत ए ने स्टंप तक दो विकेट गंवाकर 100 रन बना लिए जिससे वह फिलहाल 112 रन से पिछड़ रही है।
विज्ञापन
भारतीय महिला ए टीम - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्पिनर मीनू मणि और प्रिया मिश्रा के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ए महिला टीम ने चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ए की पहली पारी 212 पर ढेर कर दी। कप्तान मीनू ने इस दौरान पांच विकेट झटके, जबकि प्रिया चार सफलता हासिल करने में सफल रहीं। भारत ए ने स्टंप तक दो विकेट गंवाकर 100 रन बना लिए जिससे वह फिलहाल 112 रन से पिछड़ रही है।
विज्ञापन

स्पिनरों के सामने ऑस्ट्रेलिया का संघर्ष 
आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के सामने संघर्ष करती नजर आईं। सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वोल ने 95 गेंदों पर 71 रन बटोरे, लेकिन बाएं हाथ की स्पिनर मन्नत कश्यप का शिकार बन गईं जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 94 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे। फिर निचले क्रम की बल्लेबाजी मैतलान ब्राउन (30 रन) और ग्रेस पार्सन्स (35 रन) ने मेजबानों को 200 रन के पार कराया। 
विज्ञापन

भारत को लगे शुरुआती झटके
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी ऑलआउट करने के बाद भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही है और उसने प्रिया पूनिया (07) का विकेट जल्दी गंवा दिया और टीम का स्कोर 13 रन पर एक विकेट हो गया। फिर शुभा सतीश भी योगदान दिये बिना आउट हो गईं। दो विकेट पर 47 रन के स्कोर पर भारत को मजबूत भागीदारी की जरूरत थी। श्वेता सेहरावत और तेजल हसाबनिस ने तीसरे विकेट के लिए अब तक 53 रन जोड़ दिए हैं। श्वेता 40 और तेजल 31 रन बनाकर खेल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें