फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया ए ने इंग्लैंड लॉयन्स को 140 रन पर समेटा, दिया फॉलोऑन

Thu, 14 Feb 2019 07:34 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
india a
विज्ञापन
भारत ए ने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को यहां इंग्लैंड लॉयन्स को 140 रन पर समेटकर 252 रन की बढ़त हासिल करके मेहमान टीम को फॉलोऑन दिया। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में सजग शुरुआत करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 24 रन बनाए। टीम अब भी 228 रन से पिछड़ रही है।
विज्ञापन


इससे पहले भारत ए ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 282 रन से की लेकिन लॉयन्स ने वापसी करते हुए मेजबान टीम को 392 रन पर समेट दिया। टेस्ट टीम से बाहर चल रहे करुण नायर अपने कल के 14 रन के स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर पाए। उन्होंने जैक चैपल की गेंद पर विकेटकीपर ओली पोप को कैच थमाया।

मध्यक्रम में सिर्फ पिछले मैच के शतकवीर केएस भरत ही उपयोगी योगदान दे पाए। उन्होंने 46 रन की पारी खेली और आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे। लॉयन्स की ओर से चैपल सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 60 रन देकर चार विकेट चटकाए। स्पिनर डैनी ब्रिग्स ने 71 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने सतर्क शुरुआत की और पहले पांच ओवर में 23 रन जोड़े। नवदीप सैनी ने मैक्स होल्डन (19) को पगबाधा करके भारत को पहली सफलता दिलाई। पहले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले सैम हेन पांच रन बनाने के बाद वरुण आरोन की गेंद पर विकेटकीपर भरत को कैच दे बैठे। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भी 15 रन बनाने के बाद शाहबाज नदीम की गेंद पर भरत को कैच थमाया।
 

लॉयन्स की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 48.4 ओवर में सिमट गई। ओली पोप टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। उन्होंने 25 रन बनाए। तेज गेंदबाज सैनी और बायें हाथ के स्पिनर नदीम ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे आरोन और जलज सक्सेना ने दो-दो विकेट हासिल किए। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने इसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए भारत ए के गेंदबाजों को दिन का खेल खत्म होने तक सफलता से महरूम रखा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें