इंडिया द्वारा दिए गए 329 रन की चुनौती का पीछा करने उतरी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इलेवन की पूरी टीम 36.5 ओवर में 203 रन बनाकर ही ढेर हो गई। इंडिया ए की तरफ से दीपक चहर सबसे सफल गेंदबाज बने। उन्होंने 7.5 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अक्षर पटेल (2), विजय शंकर, खलील अहमद और प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में एक-एक विकेट आया।
बता दें कि इस सीरीज में इंडिया ए के अलावा इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इलेवन और वेस्टइंडीज ए की टीम भी हिस्सा ले रही हैं। इस सीरीज से पहले सभी टीमों के बीच चार अभ्यास मैच खेले जाएंगे, जिसका पहला मुकाबला इंडिया ए ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इलेवन को हराकर जीत लिया है।