फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादें: साल भर पहले आज के ही दिन 'कैप्टन कूल' ने लिया था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, रैना ने यूं निभाई थी दोस्ती

Sun, 15 Aug 2021 12:35 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को आज इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए एक साल पूरा हो गया। बीते वर्ष 15 अगस्त 2020 को इन दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
एमएस धोनी और सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑलराउंडर सुरेश रैना को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे आज एक साल बीत गया। बीते वर्ष 15 अगस्त 2020 को  भारत को दो बार विश्व कप जिताने वाले एमएस धोनी के साथ सुरेश रैना ने इंटरनेशलन क्रिकेट को अलविदा कहा था। वैसे सुरेश रैना और धोनी की दोस्ती मैदान के अंदर और बाहर जगजाहिर रही है। यह दोस्ती सुरेश रैना ने संन्यास के दिन भी निभाई। दरअसल धोनी के कुछ देर संन्यास लेने बाद रैना ने भी उसी दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 

विज्ञापन


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसके कैपशन में उन्होंने लिखा, प्यार और समर्थन करने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद, 1929 बजे मुझे रिटायर समझा जाए। वीडियो के बैकग्राउंड में अभिताभ बच्चन की फिल्म कभी-कभी का कालजयी गीत मैं पल दो पल का शायर हूं बज रहा था। 2019 क्रिेकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। 

धोनी के क्रिकेट करियर पर नजर डाली जाए तो उन्होंने 350 एकदिवसीय मैच खेले जिनमें उनका सर्वोच्च स्कोर 183 रन रहा। एमएस धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों 50 ओवर का विश्व, 20 ओवर का टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती। 
विज्ञापन


एमएस धोनी को कैप्टन कूल के नाम से जाता है। जो मैदान पर शांत स्वभाव और शानदार कप्तानी के लिए मशहूर हे। अपने क्रिकेट करियर के दौरान उन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में अपनी जगह पक्की की। विकेट के पीछे धोनी की चपलता देखने लायक थी और उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में कई बार पलक झपकते हुए स्टंपिंग कर भारत को सफलता दिलाई। 

धोनी को ज्यादातर डीआरएस का सही इस्तेमाल करने के लिए जाना जाते है। ऐसा बहुत कम हुआ होगा जब धोनी द्वारा लिए गए डीआरएस के खिलाफ फैसला गया हो। इसलिए लोग मजाक में डिसीजन रिव्यू सिस्टम को धोनी रिव्यू सिस्टम कहते हैं।  

धोनी ने दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 90 मैचों में 38.09 के औसत से 4876 रन बनाए। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने 50 ओवर के फॉर्मेट की कप्तानी विराट कोहली को सौंप दी। धोनी के नेतृत्व में भारत टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक की रैंक हासिल करने में सफल रहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें