फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs PAK W: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ भारत ने किया एशिया कप का आगाज, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी बधाई

Fri, 19 Jul 2024 11:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रणगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को महिला एशिया कप का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 108 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 14.1 ओवर में तीन विकेट पर 103 रन बनाए और सात विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
जय शाह-भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ महिला एशिया कप 2024 में अपने अभियान का आगाज किया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। भारत की इस जीत पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने टीम को बधाई दी। 
विज्ञापन

रणगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को महिला एशिया कप का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 108 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 14.1 ओवर में तीन विकेट पर 103 रन बनाए और सात विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

बीसीसीआई सचिव ने दी बधाई
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन पर जय शाह ने उन्हें बधाई दी। बीसीसीआई सचिव ने लिखा, "पाकिस्तान के खिलाफ हमारी लड़कियों का शानदार प्रदर्शन! दीप्ति शर्मा
का ट्रिपल-विकेट ओवर गेम-चेंजर रहा। महिला एशिया कप 2024 में शानदार शुरुआत के लिए पूरी टीम को बधाई।"
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
भारतीय गेंदबाजों ने इस मुकाबले में घातक प्रदर्शन किया। दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल तीन विकेट चकाए। वहीं, रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर और श्रेयंका पाटिल ने दो-दो विकेट हासिल किए। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। निदा दार की टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सका। सिदरा अमीन ने 25, तुबा हसन ने 22 और फातिमा सना ने 22* रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने 10वें ओवर तक मैच अपने हक में मोड़ लिया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के बीच 85 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान उप-कप्तान ने 45 और शेफाली ने 40 रन बनाए। वहीं, भारत को हरमनप्रीत कौर (5*) और जेमिमा रोड्रिग्स (3*) ने जीत दिलाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें