फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs AUS W T20 Live Streaming: सेमीफाइनल में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती, जानें कब-कहां देखें मैच

Thu, 23 Feb 2023 02:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India W vs Australia W T20 World Cup Semi-Final Live Streaming, Telecast: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले टी20 विश्व कप का फाइनल खेला गया था। तब कंगारू टीम ने जीत हासिल की थी। टीम इंडिया सेमीफाइनल में उस हार का बदला लेने उतरेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका में चल रहे महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुरुवार (23 फरवरी) को केप टाउन में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले टी20 विश्व कप का फाइनल खेला गया था। तब कंगारू टीम ने जीत हासिल की थी। टीम इंडिया सेमीफाइनल में उस हार का बदला लेने उतरेगी।
विज्ञापन

भारत की बेटियों को लगातार दूसरे टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के लिए गुरुवार को लगातार 22 मैचों से अपराजेय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करिश्माई प्रदर्शन करना होगा। ऑस्ट्रेलिया का टी20 विश्व कप में किस कदर दबदबा रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है इस टीम ने अब तक हुए सात टी20 विश्व कप में से छह में फाइनल में प्रवेश किया है और पांच बार विजेता बना है।

आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच 23 फरवरी (गुरुवार) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच केप टाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम छह बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
महिला टी20 विश्व कप के मैच प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, शिखा पांडे, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह।

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, ताहलिा मैकग्रा, ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वेयरहम, अलाना किंग, मेगन सुट, डार्सी ब्राउन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें