फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs AUS W: 'हम जानते हैं भारत को हराना कठिन', मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली का बयान

Fri, 11 Oct 2024 08:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 34 में से 25 मुकाबले जीते हैं।
विज्ञापन
एलिसा हीली-हरमनप्रीत कौर - फोटो : Cricket Australia/@BCCIWomen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले जारी हैं। रविवार को भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मुकाबले से पहले विपक्षी टीम की कप्तान एलिसा हीली ने भारत की तारीफ की है। उन्होंने बताया कि भारतीय महिला टीम को हराना कठिन है। बता दें कि, दो मैचों में जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, भारत तीन में से दो मुकाबलों में जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदार हैं।
विज्ञापन

'उन्हें हराना मुश्किल है'
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम की कप्तान एलिसी हीली ने कहा- हम जानते हैं कि उन्हें हराना कितना मुश्किल है और उनके खिलाफ खेलना कितना मुश्किल है, खासकर बड़े मंच पर। हमें उनसे सावधान रहना होगा। भारत ने 2018 और 2020 टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। हीली को हरमनप्रीत कौर की महिला टीम से आगामी मुकाबले में खतरा होने की आशंका है।

एलिस पेरी ने की भारतीय टीम की तारीफ
ऑलराउंडर एलिस पेरी ने भी भारत की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक प्रतिस्पर्धी टीम है। अपना नौवां टी20 विश्व कप खेल रही 33 वर्षीय पेरी ने कहा कि उन्होंने भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया की कड़ी प्रतिद्वंद्विता का लुत्फ उठाया है। पेरी ने कहा- भारत एक असाधारण प्रतिभाशाली और कुशल टीम है और हम जानते हैं कि जब भी हम एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे तो यह बहुत कठिन होगा। भारत के साथ इस प्रतिद्वंद्विता को विकसित करना एक खुशी की बात है।
विज्ञापन

भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड
दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 34 में से 25 मुकाबले जीते हैं। महिला टी20 विश्व कप 2020 के फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2023 में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों सेमीफाइनल से करारी शिकस्त मिली थी।  उम्मीद है कि अब टीम इंडिया इस टीम से बदला लेने में कामयाब होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें