फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ दो बदलावों के साथ उतरा भारत, अक्षर-सैमसन की वापसी; तिलक पर भरोसा बरकरार

Thu, 26 Feb 2026 06:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। यहां देखिए भारत की ताजा प्लेइंग 11...
विज्ञापन
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे।
विज्ञापन


इस मुकाबले के लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें।
Trending Videos

सुंदर-रिंकू बाहर हुए
जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबले में भारतीय टीम दो बदलावों के साथ उतरी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि उपकप्तान अक्षर पटेल को वाशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन को रिंकू सिंह की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। बता दें कि, रिंकू हाल ही में अपने पिता की तबियत जानने के लिए नोएडा लौटे थे। इस दौरान उन्होंने अभ्यास सत्र में भी भाग नहीं लिया था। हालांकि, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि रिंकू शाम तक टीम से जुड़ सकते हैं। 

सैमसन की वापसी
कोच सितांशु कोटक ने बुधवार को ही संजू सैमसन की वापसी के संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज यानी ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं जबकि विपक्षी टीमें ऑफ स्पिनर्स का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को तरजीह देते हुए सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है। वहीं, टीम प्रबंधन ने खराब स्ट्राइक रेट से जूझ रहे तिलक वर्मा पर भरोसा जताया है। 

जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मुकाबले में दो बदलावों के साथ उतरी है। संजू सैमसन की रिंकू सिंह की जगह वापसी हुई है। इसके अलावा उपकप्तान अक्षर पटेल को वाशिंगटन सुंदर की जगह मौका दिया गया है। वहीं, जिम्बाब्वे ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड एनगरावा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें