सैमसन ने खेली मैच जिताऊ पारी
इस मुकाबले में संजू सैमसन का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने पहले महज 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए 12 चौके और चार छक्के की मदद से 97 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 194 का रहा। सैमसन ने टीम इंडिया के लिए विजयी चौका लगाया। इस दौरान उनसे एक गलती हो गई। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्टार बल्लेबाज चौका लगाने के बाद मैदान पर बैठते वक्त हेलमेट फेंक देते हैं और दोनों हाथ फैलाकर आसमान की तरफ देखते हैं और ईश्वर को धन्यवाद कहते हैं।