फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: अमेरिका में भारत और वेस्टइंडीज के मैच पर संशय, जानें क्यों फ्लोरिडा में मैच होना मुश्किल

Sun, 31 Jul 2022 10:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट किट्स

सार

फ्लोरिडा के लॉडरहिल स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क में छह और सात अगस्त को अंतिम दो मुकाबले होने हैं, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार भारतीय और वेस्टइंडीज टीम के कई सदस्यों को वीजा नहीं मिला है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का चौथा और पांचवां मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में छह और सात अगस्त को खेला जाना है। इसी बीच अब खबर आई है कि फ्लोरिडा में होने वाले अंतिम दो मुकाबले भी वेस्टइंडीज में आयोजित हो सकते हैं। वीजा मामलों को लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड यह फैसला ले सकता है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों टीमों के सदस्यों को अभी तक अमेरिका का वीजा नहीं मिला है। इसी कारण से वेस्टइंडीज क्रिकेट को एक वैकल्पिक योजना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। फ्लोरिडा के लॉडरहिल स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क में छह और सात अगस्त को अंतिम दो मुकाबले होने हैं, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार भारतीय और वेस्टइंडीज टीम के कई सदस्यों को वीजा नहीं मिला है।

वीजा मामलों को सुलझाने की कोशिश की जारी है। अगर यह मामला नहीं सुलझा तो इन मैचों का आयोजन वेस्टइंडीज में किया जा सकता है। शुरुआती जानकारी यह थी कि खिलाड़ियों को सेंट किट्स में वीजा दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। अब कहा जा रहा है कि वीजा के लिए खिलाड़ियों को वापस त्रिनिदाद जाना पड़ेगा। वहां से सभी अमेरिका जा सकते हैं।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने 29 जुलाई को त्रिनिदाद में खेले गए पहले मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल हासिल कर ली है। अब दूसरा मैच एक अगस्त और तीसरा दो अगस्त को सेंट किट्स में खेला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें