हर भूमिका के लिए सबको रहना होगा तैयार
कप्तान ने कहा खिलाड़ियों के संक्रमित होने के मामले में कहा कि कोविड को लेकर यह अनुमान लगाना कठिन है कि इसे ठीक होने में कितना समय लगेगा। हमारे पॉजिटिव खिलाड़ी आइसोलेशन में हैं। सभी जानते हैं कि उन्हें कभी भी मौका मिल सकता है। हमने स्पष्ट कर दिया है कि किसी को भी कोई भी भूमिका निभानी पड़ सकती है।
कप्तानी के लिए अधिक योजना नहीं
कप्तान बदलने पर रणनीति में बदलाव को लेकर कहा कि मुझे बस इसे विराट से आगे ले जाने की जरूरत है। हर कोई अपनी भूमिका जानता है, ज्यादा बदलने की जरूरत नहीं है। परिस्थितियों के अनुरूप ढलने की जरूरत है। ऐसा कुछ भी नहीं है जिसमें मुझे भारी बदलाव की जरूरत है।
ईशान करेंगे ओपनिंग
रोहित ने प्लेइंग XI में सलामी जोड़ी को लेकर स्थिति साफ़ करते हुए कहा कि मयंक अभी क्वारंटीन में है और इसलिए पहले मैच में ईशान किशन उनके साथ पारी की शुरुआत करेंगे।
बदलाव की गुंजाइश है, तो हमें करना होगा
अगर मैं गलत नहीं हूं तो हमारी वनडे में जीत प्रतिशत 70 से अधिक रही है। अगर बदलाव की गुंजाइश है, तो हमें यह करना होगा। हमें दूसरी टीमें जो कर रही हैं, उसे अचानक कॉपी करने की जरूरत नहीं है... उनका दृष्टिकोण और सेट-अप अलग है। मैं एक अलग दृष्टिकोण रखने के लिए खुला हूं।
नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
अभी जो खिलाड़ी आ रहे हैं, उन्होंने ज्यादा वनडे क्रिकेट नहीं खेला है। उन्हें टीम के साथ सामंजस्य बैठाने के लिए हमें उनका समर्थन करना होगा। हमारे पास समय है और हम अगले कुछ महीनों में चीजों को अलग तरीके से करने की कोशिश करेंगे। अगर यह काम करता है तो यह काम करता है लेकिन हमारे पास हमेशा प्लान बी होता है।
रोहित शर्मा (टेस्ट कप्तानी मिलने की संभावना पर)
अभी उसमें समय है। मेरा ध्यान सीमित ओवरों के क्रिकेट पर है। कार्यभार प्रबंधन महत्वपूर्ण है। अभी के लिए टेस्ट कप्तानी को भूल जाइए। मुझे अभी कोई जानकारी नहीं है। जैसा कि मैंने कहा, अभी वेस्टइंडीज और श्रीलंका श्रृंखला पर ध्यान केंद्रित करना है।
जो अच्छा करेगा उसे मौके मिलेंगे
हमारे शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने पिछले कई सालों से अच्छा प्रदर्शन किया है। युवा बल्लेबाजों को भविष्य में मौके मिलते रहेंगे। जो अच्छा करेगा उसे मौके मिलेंगे। शिखर और ऋतुराज को कोविड है इसलिए ईशान को मौका मिल रहा है। हम कुछ सीरीज गंवा सकते हैं क्योंकि हमें खिलाड़ियों को बदलते रहने की जरूरत है, लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।
फिनिशर की भूमिका अहम
रोहित ने फिनिशर के लिए विकल्पों को तलाशने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "हां, फिनिशर की भूमिका अहम होती है। धोनी के बाद हार्दिक ने उस भूमिका में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन हमें और विकल्पों की जरूरत है। जिसे भी मौका मिले उसे हथियाना चाहिए। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें उस स्थिति में आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करने के लिए किसी की जरूरत है।"
अंडर-19 टीम को शुभकामनायें
मैं भारत की अंडर-19 टीम को फाइनल के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उन्होंने अब तक बहुत अच्छा प्रयास किया है। मैंने उनसे पहले जो बातचीत की थी, वह आईसीसी टूर्नामेंट में कई टीमों के साथ खेलने की चुनौती के बारे में थी। आपको अच्छी तरह से योजना बनाने की जरूरत है।