फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: बारिश ने पहले दिन का खेल किया बर्बाद

Fri, 19 Aug 2016 03:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : Getty
विज्ञापन
टेस्ट सीरीज कब्जाने के बाद टीम इंडिया का अगला लक्ष्य कैरेबियाई धरती से एक दिन पहले हासिल हुई नंबर वन की रैंकिंग को बचाए रखने का होगा। लेकिन एक बार फिर बारिश भारत की योजना पर पानी फेरती नजर आ रही है। बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 22 ओवर का खेल हो सका।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम मैच आज पोर्ट ऑफ स्पेन में शुरू हो गया है। हालांकि मैच गीली आउटफील्ड के कारण निर्धारित समय से शुरू नहीं कराया जा सका। LIVE SCORECARD

बारिश के कारण खेल तय समय से देरा से शुरू हुआ और 22 ओवर के खेल में वेस्टइंडीज ने 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए थे। इशांत शर्मा और आर अश्विन को 1-1 सफलता मिली। बारिश के कारण दिन का खेल खत्म किए जाने के समय ओपनर क्रेग ब्रेथवेट 32 और मार्लोन सैमुअल्स 4 रन पर खेल रहे थे।
विज्ञापन


मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, जबकि भारतीय कप्तान सीरीज में लगातार तीसरी बार टॉस हार गए हैं। टीम इंडिया के अंतिम एकादश में मुरली विजय की वापसी हुई जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन को बाहर कर दिया गया है। चेतेश्वर पुजारा को भी टीम में रखा गया है।

टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है। भारत तीसरा टेस्ट 237 रन से अपने नाम कर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने में सफल रहा था। पहला टेस्ट मेहमान टीम ने पारी और 92 रन से जीता था जबकि दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था।

विराट कोहली की टीम इंडिया को एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद हासिल हुई नंबर वन की पोजिशन को बनाए रखने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना है। यह मैच अगर ड्रॉ होता है या भारत हार जाता है तो उससे शीर्ष पायदान छीन जाएगा और पाकिस्तान की टीम नंबर वन बन जाएगी।

पाक नंबर वन बनता है तो टेस्ट इतिहास में यह पहली बार होगा। इस समय वह दूसरे नंबर पर है जो उसकी बेस्ट रैंकिंग है। पाक टीम एक साल के अंदर दूसरी बार इस पायदान पर पहुंची है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें