भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल पूरी तरह से बारिश से धुलने के बाद चौथे दिन भी बारिश ने समय से खेल शुरू होने नहीं दिया और खेल देरी से शुरू हुआ।
बारिश के कारण देरी से शुरू हुए चौथे दिन देरी से शुरू हुआ लेकिन भारत को जल्द ही 2 सफलता मिल गई।
LIVE SCORECARD
भुवनेश्वर कुमार ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की पहली पारी 225 रनों पर समेट दी। इससे भारत को 128 रनों की बढ़त मिली। खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। इशांत शर्मा ने ड्वेन ब्रॉवो (29) को आउट कर टीम इंडिया को पारी की सफलता दिलाई। इसके बाद आर अश्विन ने क्रेग ब्रेथवेट (64) को आउट कर चलता किया। पहला विकेट दूसरे दिन लीन जॉनसन रन आउट हो गए थे। इसके बाद भुवी ने शानदार गेंदबाजी कर मेजबान टीम को समेट दिया।
इससे पहले बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल शुरू नहीं कराया जा सका और एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान वेस्टइंडीज ने एक विकेट पर 122 रन बना लिए थे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने आर अश्विन और रिदिमान साहा के शानदार शतकों के दम पर 353 रन बनाए थे। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी और उसके 5 विकेट 126 रन पर गिर गए थे। इसके बाद अश्विन और साहा ने छठे विकेट के लिए 213 रनों की साझेदारी की थी।