फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI Live Streaming: वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा भारत, जानें कब और कहां देख सकेंगे मैच

Thu, 09 Oct 2025 06:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोटला की पिच मुख्य रूप से काली मिट्टी वाली है और इस पर शॉट खेलने के अच्छे मौके हैं। अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो शीर्ष क्रम फिर से वेस्टइंडीज के क्लब स्तरीय गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करना चाहेगा।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले मैच में आसान जीत से आत्मविश्वास से ओतप्रोत मेजबान भारत शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को एक और करारी शिकस्त देने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगा हालांकि इस मैच में उसकी निगाहें साई सुदर्शन के धैर्य और घरेलू परिस्थितियों में नीतीश कुमार रेड्डी की उपयोगिता पर टिकी होंगी। भारत ने अहमदाबाद में खेला गया पहला मुकाबला जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज पेश कर सकेगा चुनौती?
भारत के पास प्रतिभाशाली क्रिकेटरों का शानदार समूह है, जिनमें से प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी शीर्ष टीम में जगह बनाने में सक्षम है। उसका मुकाबला वेस्टइंडीज की उस टीम से होगा जिसका अतीत गौरवशाली रहा है, लेकिन जो वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की विश्व भर में टी20 लीग में खेलने के लिए बड़ी मांग है लेकिन खेल के सबसे लंबे प्रारूप में उसके पास बेहद कमजोर और अनुभवहीन खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम जहां खेल के हर विभाग में मजबूत नजर आती है वही वेस्टइंडीज का प्रत्येक विभाग कमजोर नजर आता है। वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी टीम की टेस्ट क्रिकेट में यह गिरावट कैंसर के समान है जिसका इलाज फिलहाल असंभव लगता है। 

कोटला की पिच मुख्य रूप से काली मिट्टी वाली है और इस पर शॉट खेलने के अच्छे मौके हैं। अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो शीर्ष क्रम फिर से वेस्टइंडीज के क्लब स्तरीय गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करना चाहेगा। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों में पहले टेस्ट में केवल जेडन सील्स ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए थे।
विज्ञापन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी इस प्रकार है...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कब से खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 अक्तूबर यानी शुक्रवार से खेला जाएगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:3- बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह नौ बजे होगा। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कहां देख सकेंगे?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर होगी। आप amarujala.com पर इस मैच की लाइव कवरेज देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें