फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 के समय में बदलाव, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Tue, 02 Aug 2022 07:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट किट्स

सार

टीम इंडिया की नजर सीरीज में लगातार दूसरी जीत पर है। उसने 29 जुलाई को त्रिनिदाद में खेले गए पहले मैच में मेजबान टीम को 68 रन से हराया था। भारतीय टीम सेंट किट्स के बस्सेटेरे में पहली बार टी20 मैच खेलेगी।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार (एक अगस्त) को सेंट किट्स में खेला जाएगा। मैच के समय में वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बदलाव किया है। अब यह मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे की जगह रात 11 बजे शुरू होगा। सोमवार शाम को कहा गया था कि 10 बजे मुकाबला शुरू होगा, लेकिन मैच से कुछ देर समय में दोबरा बदलाव हुआ। अब 10 की जगह 11 बजे से मैच खेला जाएगा। दरअसल, खिलाड़ियों का सामान देरी से सेंट किट्स पहुंचा है। इस कारण वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को यह फैसला लेना पड़ा है।
विज्ञापन


टीम इंडिया की नजर सीरीज में लगातार दूसरी जीत पर है। उसने 29 जुलाई को त्रिनिदाद में खेले गए पहले मैच में मेजबान टीम को 68 रन से हराया था। भारतीय टीम सेंट किट्स के बस्सेटेरे में पहली बार टी20 मैच खेलेगी।

भारत टीम वेस्टइंडीज में अब तक पांच टी20 मैच खेल चुकी है। इस दौरान तीन में जीत और दो में हार मिली है। भारत 2017 से यहां नहीं हारा। उसे पिछली हार किंग्स्टन में 2017 में मिली थी। उसके बाद भारत ने लगातार दो मैच जीते हैं।
विज्ञापन




कब होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरी टी20 मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला एक अगस्त यानी सोमवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला सेंट किंट्स के बस्सेटेरे में स्थित वर्नर पार्क में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला?
भारत और वेस्टइंडीज के मैच में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के प्रसारण का अधिकार फैनकोड ग्रुप के पास है। टीवी में मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस सीरीज के मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन


कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड एप या फैनकोड वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें