फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विराट कोहली ने पकड़ा स्मिथ का बेहद मुश्किल कैच, डांस करते हुए यूं मनाया जश्न, बीसीसीआई भी हुई मुरीद

Thu, 10 Feb 2022 11:00 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 44 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने अपने गेंदबाजों के दम पर 237 रन के छोटे स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 44 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने अपने गेंदबाजों के दम पर 237 रन के छोटे स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को महज 193 रन के स्कोर पर समेट दिया। हालांकि इस जीत के लिए भारत को थोड़ा संघर्ष भी करना पड़ा। 

विज्ञापन


वेस्टइंडीज की टीम एक समय 76 रन के स्कोर पर अपने शीर्ष के पांच विकेट गंवा चुकी थी और भारतीय टीम बड़ी जीत के करीब थी। लेकिन इसके बाद ओडिन स्मिथ, शमार ब्रुक्स और अकील हुसैन ने मिलकर साझेदारियां की और टीम को लक्ष्य के करीब  लेकर गए लेकिन इसके बाद विराट के एक मुश्किल कैच ने मैच को भारत के पक्ष में कर दिया। 



दरअसल कीरोन पोलार्ड की जगह मैच में शामिल किए गए ओडिन स्मिथ ने तेजी से रन बनाए। वह 20 गेंदों में दो छक्के और एक चौके की मदद से 24 रन पर पहुंच गए। इसी दौरान उन्होंने 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर के खिलाफ हवाई शॉट खेला। लेकिन गेंद बल्ले पर सही से नहीं आई और मिड विकेट की तरफ हवा में काफी ऊपर चली गई। इसके बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बिना गलती किए मुश्किल कैच को लपक लिया। कैच पकड़ते समय उनका सर जमीन पर भी टकराया, लेकिन उन्होंने कैच नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन




ओडिन स्मिथ को आउट करने के बाद विराट काफी खुश नजर आए और डांस करते हुए इसका जश्न मनाया। कोहली के इस शानदार कैच को पकड़ने का वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक अकाउंट से भी शेयर किया है। इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा भी हैरान और खुश दिखाई दे रहे हैं। 

स्मिथ का कैच भारत के लिए उस समय बेहद महत्वपूर्ण हो गया था। क्योंकि वह वेस्टइंडीज की आखिरी उम्मीद थे। उनके आउट होने के बाद कैरेबियाई टीम 46 ओवर में ही ढेर हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें