फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: वनडे सीरीज जीतने के बाद भारत की निगाह टी20 सीरीज पर, जानें कहां देखें मैच

Fri, 29 Jul 2022 01:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद

सार

भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा सहित भारत के कई स्टार खिलाड़ी इस सीरीज में खेल रहे हैं। स्टार खिलाड़ियों से भरपूर टीम इंडिया जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी और टी20 विश्न कप की तैयारी करना चाहेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया टी20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। भारत पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज खेल रहा है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने भारत से सिर्फ दो सीरीज जीती हैं, लेकिन किसी सीरीज में एक से ज्यादा मैच नहीं जीत पाई है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह सीरीज जीतना भी बहुत मुश्किल नहीं होगा। 
विज्ञापन

भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा सहित भारत के कई स्टार खिलाड़ी इस सीरीज में खेल रहे हैं। हालांकि, लोकेश राहुल और विराट कोहली की कमी खलेगी। इसके बावजूद स्टार खिलाड़ियों से भरपूर टीम इंडिया जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी और टी20 विश्न कप की तैयारी करना चाहेगी। ऐसे में पहला मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहली टी20 मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 29 जुलाई यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम, तौरोबा में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला?

भारत और वेस्टइंडीज के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढे़ सात बजे होगा और पहली गेंद रात आठ बजे फेकी जाएगी।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के प्रसारण का अधिकार फैनकोड ग्रुप के पास है। टीवी में मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस सीरीज के मैच देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड एप या फैनकोड वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज की संभावित टीम
ब्रेंडन किंग, काइल मायर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, ओडियन स्मिथ, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, ऑबेड मैकॉय और हेडन वॉल्श जूनियर/अल्जारी जोसेफ।

भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा/ श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आर अश्विन/ कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें