फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC Opening Ceremony Photos: वानखेड़े स्टेडियम में हुआ भव्य उद्घाटन समारोह, नोरा और बादशाह ने बांधा समां

Sat, 07 Feb 2026 08:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

T20 World Cup 2026 Opening Ceremony Highlights Photos: टी20 विश्व कप का आगाज हो गया है। भारत और अमेरिका के बीच ग्रुप चरण के मैच से पहले उद्घाटन समारोह हुआ जिसमें नोरा फतेही और बादशाह ने प्रस्तुति दी। आइए देखते हैं ओपनिंग सेरेमनी की झलकियां...
विज्ञापन
1 of 4
टी20 विश्व कप 2026 उद्घाटन समारोह - फोटो : ICC
टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भव्य उद्घाटन समारोह हुआ। भारत और अमेरिका के बीच मैच से ठीक पहले रंगारंग कार्यक्रम हुआ जिसमें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नोरा फतेही और रैपर बादशाह ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने भी उद्घाटन समारोह का आनंद उठाया। 
विज्ञापन

2 of 4
भारत बनाम अमेरिका - फोटो : BCCI
भारत-अमेरिका के बीच मुकाबला
भारत इस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने उतरा है। अमेरिका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत के लिए इस मैच में संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह नहीं खेले। बुमराह की जगह सिराज को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया। बुमराह की अनुपस्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपडेट दिया। बोर्ड ने बताया कि बीमार होने के कारण बुमराह अमेरिका के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं रहे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके सेहत की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

3 of 4
ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा और जय शाह - फोटो : IANS
जय शाह के साथ ट्रॉफी लेकर पहुंचे रोहित
पूर्व विश्व विजेता कप्तान रोहित शर्मा और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे। टी20 विश्व कप 2024 का खिताब भारत ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में जीता था। वह इस संस्करण के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी लेकर हिटमैन मैदान पर पहुंचे। 
विज्ञापन

4 of 4
ऋषभ रिखिराम - फोटो : ICC
ऋषभ रिखिराम और शिवमणि ने किया परफॉर्म
टी20 विश्व कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत सितार वादक ऋषभ रिखिराम और ड्रमर शिवमणि के परफॉर्मेंस से हुई। दोनों ने तबले और सितार पर जुगलबंदी पेश की।। इस जोड़ी ने स्टेडियम के अंदर एक शानदार माहौल बना दिया।

नोरा फतेही ने अपने खास मूव्स से स्टेडियम में रौनक ला दी। वानखेड़े स्टेडियम में बादशाह ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। टॉस के तुरंत बाद उन्होंने अपने चार्ट-टॉपर्स गाने गाए और भीड़ भी उनके साथ गाने लगी। माहौल बिल्कुल कॉन्सर्ट जैसा हो गया। वहीं रैपर बादशाह ने भी अपने गानों से मैदान पर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। आइए देखते हैं टी20 विश्व कप के उद्घाटन समारोह की तस्वीरें...





PIC Credit: ICC/IANS
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें