फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: टी20 टीम से बाहर हो सकते हैं केएल राहुल, श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा के खेलने पर भी संशय

Sun, 25 Dec 2022 01:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली को भी टी-20 प्रारूप से कुछ दिनों के लिए आराम दिया जा सकता है। हार्दिक 
पांड्या को कप्तानी मिल सकती है। वह इससे पहले भी रोहित की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज तीन जनवरी से शुरू होने वाली है। इसके लिए टीम का चयन कुछ दिनों में किया जा सकता है। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का खेलना तय नहीं है। उनके अंगुली की चोट अब तक ठीक नहीं हुई है। ऐसे में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन


टी20 टीम में ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल की जगह भी अब पक्की नहीं है। माना जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से उन्हें बाहर किया जा सकता है। इस फॉर्मेट में राहुल का हालिया फॉर्म काफी खराब रहा है। उन्होंने पिछली छह पारियों में दो अर्धशतक जरूर लगाए हैं, लेकिन दोनों अपेक्षाकृत कमजोर टीम के खिलाफ जड़ा है। राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ चार, नीदरलैंड के खिलाफ नौ, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ, बांग्लादेश के खिलाफ 50, जिम्बाब्वे के खिलाफ 51 और इंग्लैंड के खिलाफ पांच रन बनाए थे।

हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति को किया था बर्खास्त
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का चयन चेतन शर्मा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति ही करेगी। इस चयन समिति को भारतीय टीम के टी-20 विश्वकप में खराब प्रदर्शन के कारण हटा दिया था, लेकिन नई चयन समिति की घोषणा होने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है। उम्मीद है कि क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) द्वारा चयन समिति के सदस्यों को चुनने के लिए उम्मीदवारों का साक्षात्कार 26 से 28 दिसंबर के बीच होगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई को बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ''श्रीलंका की सफेद गेंद वाली टीम का चयन पुरानी समिति करेगी। अभी तक ऐसा नहीं लगता है कि रोहित शर्मा की अंगुली टी20 सीरीज से पहले काफी ठीक हो जाएगी और उस स्थिति में हार्दिक टीम का नेतृत्व करेंगे। जहां तक केएल राहुल का सवाल है, उनके टी20 में उनके दिन गिने-चुने लगते हैं।''

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट को दिया जा सकता है आराम
विराट कोहली को भी टी-20 प्रारूप से कुछ दिनों के लिए आराम दिया जा सकता है। हार्दिक इससे पहले भी रोहित की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी की थी।

हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते हुए 15 मैचों में 44.27 की औसत से 487 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में आठ विकेट भी लिए। इसके बाद जून के महीने में उन्हें भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया और ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म की।
विज्ञापन

भारत बनाम श्रीलंका शेड्यूल
तारीख  मैच मैदान
3 जनवरी पहला टी20 मुंबई
5 जनवरी दूसरा टी20 पुणे
7 जनवरी तीसरा टी20 राजकोट
10 जनवरी पहला वनडे गुवाहाटी
12 जनवरी दूसरा वनडे कोलकाता
15 जनवरी तीसरा वनडे तिरुवनन्तपुरम

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें